लाइव न्यूज़ :

नए अवतार में आ रही है होंडा सिटी, मिलेगा पहले से ज्यादा माइलेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 10:52 IST

कारों में लगातार आ रहे नये फीचर्स के चलते होंडा सिटी काफी पीछे होती जा रही है साथ ही अप्रैल से लागू हो रहे BS-6 एमिशन नॉर्म्स के चलते भी कार को अपग्रेड करना ही था।

Open in App
ठळक मुद्देहोंडा सिटी कार अभी तक अपने बेहतरीन और रिफाइंड पेट्रोल इंजन के पहचानी जाती रही है।समय के साथ पुरानी होती जा रही होंडा सिटी के 5वें जेनरेशन के मॉडल को जल्द लॉन्च किया जाएगा।

होंडा की लोकप्रिय सेडान कार सिटी जल्द ही नए अवतार में आने वाली है। आने वाली नई होंडा सिटी पुराने मॉडल के मुकाबले और भी ज्यादा बेहतर माइलेज प्रदान करेगी। हालांकि अभी 2020 होंडा सिटी के लॉन्च होने की डेट अभी सामने नहीं आई है। यह नई होंडा सिटी पांचवे जेनरेशन की कार होगी जो काफी हद तक होंडा की ही सिविक और अकॉर्ड की तरह है।

नई होंडा सिटी में सभी लेटेस्ट फीचर्स के साथ आएगी। इसके साथ ही कार के बोनट और डिजाइन में भी काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। नई कार पुराने मॉडल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा लंबी और चौड़ी होगी इसका मतलब नई होंडा सिटी में केबिन स्पेस भी ज्यादा मिलेगा।

नई सिटी में एंड्राएड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 8 इंच का नया टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। सेफ्टी के लिये इसमें 6 एयरबैग्स दिये जाएंगे। इसके अलावा अन्य सेफ्टी फीचर्स में रियर व्यू कैमरा, एबीएस, ईबीडी, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल असिस्ट जैसे फीचर्स दिये गए हैं।

नई होंडा सिटी दो इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। पहला 1.0 लीटर 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन है और दूसरा 1.5 लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन है। इंडिया में आने वाली नई होंडा सिटी में दिया जाने वाला डीजल इंजन BS-6 एमिशन नॉर्म्स पर आधारित होगा।   

टॅग्स :होंडा सिटीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें