लाइव न्यूज़ :

Mercedes Benz V class भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

By भाषा | Updated: January 25, 2019 15:11 IST

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने बयान में कहा कि वी-क्लास छह सीटों वाले एक्सक्लूसिव तथा सात सीटों वाले एक्सप्रेशन दोनों संस्करणों में उपलब्ध होगी।

Open in App

जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने वी-क्लास पेश कर देश में लग्जरी बहुद्देश्यीय वाहन (एमपीवी) क्षेत्र में कदम रखा है। इसकी कीमत 68.40 लाख रुपये से शुरू है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने बयान में कहा कि वी-क्लास छह सीटों वाले एक्सक्लूसिव तथा सात सीटों वाले एक्सप्रेशन दोनों संस्करणों में उपलब्ध होगी।

कंपनी ने कहा कि वी-क्लास एक्सप्रेशन की शोरूम कीमत 68.40 लाख रुपये तथा वी-क्लास एक्सक्लूसिव की शोरूम कीमत 81.90 लाख रुपये से शुरू होगी। 

कंपनी ने कहा कि वी-क्लास भारत चरण-छह के प्रावधानों के अनुकूल दो लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध होगी।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने कहा कि वी-क्लास को बड़े परिवारों, खेल प्रशंसकों तथा कारोबार को ध्यान में रखते हुए उतारा गया है।

उन्होंने कहा कि 2019 में कंपनी के देश में उपस्थिति के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में कंपनी साल के दौरान आक्रामक तरीके से विविध श्रेणियों के वाहन पेश करने वाली है जिसकी शुरुआत वी-क्लास के साथ हुई है।

टॅग्स :मर्सिडीज बेंज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारनए साल 2026 में लगेगा झटका, रेनो इंडिया वाहन के दाम 2, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर 2 और मर्सिडीज-बेंज इंडिया वाहनों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

कारोबार01 जनवरी 2026 से कीमत में 2 प्रतिशत की वृद्धि, मर्सिडीज-बेंज इंडिया की घोषणा, हर तिमाही में बढ़ेंगे दाम?, यूरो के मुकाबले रुपये में गिरावट

ज़रा हटके27,50,000 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर मर्सिडीज कार के लिए खरीदा 0001 नंबर

कारोबारGST New Rate: 22 सितंबर से लागू, 45000 से 1000000 रुपये तक होंगी कार की कीमत कम, महिंद्रा, टाटा, हुडई, मारुति सुजुकी की ऑल्टो से लेकर मर्सिडीज-बेंज तक

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें