लाइव न्यूज़ :

Maruti Suzuki ने उठाया ग्राहकों के सेहत लिए बड़ा कदम, हानिकारक धातुओं का इस्तेमाल होगा कम

By भाषा | Updated: February 19, 2019 11:52 IST

मारुती ने कहा कि उसने हाल ही में पेश हुई वैगनआर में इस तरह की कोशिश शुरू की है और आगे चलकर आने वाले सभी मॉडलों में इसका उपयोग करेगी। मारुति सुजुकी ने कहा कि वैगनआर और आगामी सभी मॉडलों में कम से कम 95 प्रतिशत रीकवरेबल और 85 प्रतिशत रीसाइकिलेबल सामग्री लगी होगी।

Open in App

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपनी गाड़ियों में सीसा (लेड) और पारा (मरकरी) जैसे हानिकारक पदार्थों (एसओसी) के उपयोग को सीमित करने का काम शुरू कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

मारुति सुजुकी ने बयान में कहा कि इंटरनेशनल मटेरियल डेटा सिस्टम (आईएमडीएस) का क्रियान्वयन करके कंपनी अंतरराष्ट्रीय मानदंडों को पूरा करने में सक्षम होगी और इससे उसे अपने वाहनों में पुनर्प्राप्त (रीकवरेबल) और फिर से उपयोग हो सकने वाली सामग्री (रीसाइकिलेबल) की मात्रा निर्धारित करने में मदद मिलेगी।

कंपनी ने कहा कि उसने हाल ही में पेश हुई वैगनआर में इस तरह की कोशिश शुरू की है और आगे चलकर आने वाले सभी मॉडलों में इसका उपयोग करेगी। मारुति सुजुकी ने कहा कि वैगनआर और आगामी सभी मॉडलों में कम से कम 95 प्रतिशत रीकवरेबल और 85 प्रतिशत रीसाइकिलेबल सामग्री लगी होगी।

Maruti Suzuki

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने कहा, "हम अपने वाहनों में जहरीले पदार्थों को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठा रहे हैं और खुद से वैश्विक तंत्र में अपनी जगह बना रहे हैं।" 

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर स्वीकृत आईएमडीएस प्रणाली के क्रियान्वयन के साथ कंपनी ईएलवी (इंड ऑफ लाइफ) वाहन नियमों का पालन करने के लिए तैयार हो जाएगी। ईएलवी अनुरूप वाहन का उद्देश्य सीसा, हेक्सावलेंट क्रोमियम, पारा और कैडमियम जैसे अन्य हानिकारक पदार्थों के गाड़ियों में उपयोग को सीमित करना है। इसके अलावा, यह पुन: इस्तेमाल हो सकने वाले और पुन: प्राप्त हो सकने वाले सामग्रियों को बढ़ावा देगा जिनका इस्तेमाल वाहनों के विनिर्माण में किया जा सकेगा।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें