लाइव न्यूज़ :

वेटिंग पीरियड कम करने के लिए Maruti Suzuki ने बढ़ाया Baleno का प्रोडक्शन

By सुवासित दत्त | Updated: September 13, 2018 10:46 IST

Maruti Suzuki Baleno को कंपनी के सानंद, गुजरात स्थित प्लांट में तैयार किया जाता है।

Open in App

मारुति सुजुकी ने अपनी हिट प्रीमियम कार Maruti Suzuki Baleno के प्रोडक्शन को एक बार फिर बढ़ा दिया है। कंपनी ने कार के वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए ऐसा किया है। भारतीय बाज़ार में Maruti Suzuki Baleno की जबरदस्त डिमांड है। त्योहारों के सीज़न में ये डिमांड बढ़ने की उम्मीद है इसलिए कंपनी ने पहले से ही इस कार के प्रोडक्शन को बढ़ाने का फैसला किया है। फिलहाल, कंपनी हर महीने Maruti Suzuki Baleno के 18,000 यूनिट की बिक्री कर रही है।

इस बारे में बात करते हुए कंपनी के सीनियर एग्जिक्युटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) आर.एस. कल्सी ने कहा 'लॉन्च के बाद से ही Maruti Suzuki Baleno की जबरदस्त डिमांड है। इस कार को बेस्ट-इन-क्लास टेक्नोलॉजी, डिजाइन के लिए पसंद किया जाता है। हमने अब Maruti Suzuki Baleno के प्रोडक्शन को और बढ़ा दिया है ताकि हमारे NEXA ग्राहकों को इस कार के लिए ज्यादा इंतज़ार ना करना पड़े। '

Maruti Suzuki Baleno को भारतीय बाज़ार में अक्टूबर, 2015 में लॉन्च किया गया था। अब इस कार को लॉन्च हुए करीब तीन साल हो गए हैं और अभी तक इस कार में किसी तरह का कोई अपडेट नहीं किया गया है। कंपनी अब तक इस कार के 4.50 लाख यूनिट बेच चुकी है। Maruti Suzuki Baleno को कंपनी के सानंद, गुजरात स्थित प्लांट में तैयार किया जाता है।

Maruti Suzuki Baleno 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.3-लीटर डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ आती है। कार में लगा पेट्रोल इंजन 83 बीएचपी का पावर और 115Nm का टॉर्क देता है। वहीं, इसमें लगा डीज़ल इंजन 74 बीएचपी का पावर और 190Nm का टॉर्क देता है। इस कार के साथ 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है। कंपनी ने Maruti Suzuki Baleno के परफॉर्मेंस वर्जन को भी बाज़ार में उतारा है जिसे Maruti Suzuki Baleno RS नाम दिया गया है। इस वर्जन में 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 100 बीएचपी का पावर और 150Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीमारुति सुजुकी बलेनोकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें