लाइव न्यूज़ :

मंहगी हुई Maruti Suzuki की कारें, जानें कितने रुपये का हुआ इज़ाफा

By सुवासित दत्त | Updated: August 16, 2018 18:08 IST

इसी महीने Honda ने भी भारत में अपनी कारों की कीमतों में इज़ाफे का ऐलान किया था।

Open in App

कॉमोडिटी की बढ़ती कीमत का असर ऑटोमोबिल मार्केट पर लगातार दिख रहा है। इसकी वजह से कई कार कंपनियों ने अपनी  कारों की कीमत में इज़ाफा किया है। अब इसमें Maruti Suzuki का भी नाम जुड़ गया है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने एक बार फिर अपनी कारों की कीमतों में इज़ाफे का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स में 6,100 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई कीमतों को 16 अगस्त 2018 से  लागू कर दिया गया है।

इस साल ये दूसरी बार है जब Maruti Suzuki ने अपनी कीमतों में इज़ाफे का ऐलान किया है। जनवरी 2018 में कंपनी ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की कीमतों में 1700 रुपये से लेकर 17,000 रुपये तक का इज़ाफा किया था। कंपनी ने कमॉडिटी की बढ़ती हुई कीमतों का हवाला देते हुए कीमतों में वृद्धि की है।

कंपनी ने फिलहाल ये नहीं बताया है कि किस मॉडल की कीमत में कितने रुपये की बढ़ोतरी की गई है लेकिन, नई कीमत Maruti Suzuki Alto 800 से लेकर Maruti Suzuki S Cross तक लागू होगी। इसी महीने Honda ने भी भारत में अपनी कारों की कीमतों में इज़ाफे का ऐलान किया था। 

टॅग्स :मारुति सुजुकीकारमहँगाई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

भारतVIDEO: हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारेबाजी, गैस किल्लत को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का हल्लाबोल

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें