लाइव न्यूज़ :

मारुति की इस नई स्कीम से आधी हो जाएगी कार की डाउन पेमेंट, देखें क्या है पूरा प्लान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 15:02 IST

अभी के हिसाब से ग्राहकों को कार की ऑनरोड कीमत का 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट देना होता है। लेकिन मारुति की स्कीम मार्केट में आने के बाद यह डाउन पेमेंट घटकर 10 प्रतिशत तक हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमान लीजिए मारुति की किसी कार की कीमत 5 लाख रुपये है तो इसके लिए आपको मौजूदा समय में लगभग 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट देना होता है।नई स्कीम लागू होने के बाद आप मात्र 50 हजार रुपये देकर भी कार खरीद सकेंगे।

कार निर्माता कंपनी मारुति अब ग्राहकों को एक स्पेशल स्कीम देने जा रही है। इसके लिए मारुति कई बैंकों से पार्टनरशिप कर रही है। इसके जरिए कंपनी अपनी कारों पर डाउनपेमेंट को घटाना चाहती है जिससे ग्राहक कम डाउन पेमेंट पर कारें खरीद सकें। फिलहाल कंपनी का यह प्रॉजेक्ट अभी पायलट मोड में हैं। 

स्पेशल स्कीमदरअसल बीते कुछ सालों में कारों के दाम बढ़ने से बैंक ग्राहकों से ज्यादा डाउनपेमेंट लेते हैं। और अब बीएस6 इंजन वाली कारों के आने से कारों की कीमत में और भी बढ़ोत्तरी हुई है। इस स्थिति से निपटने के लिए कंपनी बैंकों से पार्टनरशिप कर रही है। कंपनी अपनी खास स्कीम के जरिए ग्राहकों को कम डाउन पेमेंट पर कार बेचेगी।

अभी के हिसाब से ग्राहकों को कार की ऑनरोड कीमत का 20 प्रतिशत डाउन पेमेंट देना होता है। लेकिन मारुति की स्कीम मार्केट में आने के बाद यह डाउन पेमेंट घटकर 10 प्रतिशत तक हो जाएगी। आपको एक उदाहरण देकर समझाते हैं कि मान लीजिए मारुति की किसी कार की कीमत 5 लाख रुपये है तो इसके लिए आपको मौजूदा समय में लगभग 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट देना होता है। लेकिन नई स्कीम लागू होने के बाद आप मात्र 50 हजार रुपये देकर भी कार खरीद सकेंगे।

साल 2020 में मारुति कई नई कार लॉन्च करने वाली है। फरवरी में ऑटो एक्सपो के दौरान मारुति अपनी एस क्रॉस (S-Cross) कार का पेट्रोल इंजन लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस कार के डीजल वेरियंट को बंद करने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक मारुति एस-क्रॉस में माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी के साथ 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है। इस कार में मारुति हाइब्रिड टेक्नॉलॉजी के लिए दो बैटरी देगी जिससे कार का माइलेज भी बेहतर होगा।

टॅग्स :मारुति सुजुकीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें