लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मुख्यमंत्री की एसयूवी कार का बनाया फर्जी इंश्योरेंस, समाचार वेबसाइट के मालिक और संपादक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 21, 2019 05:57 IST

पुलिस के मुताबिक शेख ने बीमा प्रमाण पत्र का स्क्रीन शॉट ‘एमपरिवहन’ ऐप से प्राप्त किया था। किसी भी वाहन का पंजीकरण संख्या मालूम होने पर उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच इस ऐप पर की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक मोबाइल ऐप का स्क्रीन शॉट वायरल हुआ था।इसमें मुख्यमंत्री रूपाणी द्वारा इस्तेमाल की जा रही एसयूवी की बीमा अवधि एक अप्रैल 2015 को ही समाप्त हो जाने की जानकारी दी गई थी।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की कार की बीमा अवधि समाप्त होने का दावा करने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले एक समाचार वेबसाइट के मालिक एवं संपादक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। सहायक आयुक्त बी.वी. गोहिल ने बताया कि अफराज शेख को सूरत स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। 

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक मोबाइल ऐप का स्क्रीन शॉट वायरल हुआ था जिसमें मुख्यमंत्री रूपाणी द्वारा इस्तेमाल की जा रही एसयूवी की बीमा अवधि एक अप्रैल 2015 को ही समाप्त हो जाने की जानकारी दी गई थी। स्क्रीन शॉट के साथ डाली गई पोस्ट में लिखा गया था कि संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना बीमा के वाहन पर भारी जुर्माना लगना चाहिए लेकिन रूपाणी के वीआईपी होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही। 

पुलिस के मुताबिक शेख ने बीमा प्रमाण पत्र का स्क्रीन शॉट ‘एमपरिवहन’ ऐप से प्राप्त किया था। किसी भी वाहन का पंजीकरण संख्या मालूम होने पर उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच इस ऐप पर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शेख ने दस्तावेज का स्क्रीन शॉट हासिल कर वैधता की अंतिम तारीख में छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब सड़क परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेज की जांच की तो पाया कि वाहन के बीमे के समाप्त होने की तिथि 31 दिसंबर 2019 है।

टॅग्स :गुजरातविजय रुपानीबीमाकारएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें