लाइव न्यूज़ :

Mahindra की नई MPV के नाम का हुआ खुलासा, Marazzo नाम से जानी जाएगी

By सुवासित दत्त | Updated: July 31, 2018 15:28 IST

Mahindra Marazzo का भारतीय बाज़ार में सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza और Toyota Innova Crysta से होगा।

Open in App

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई MPV के प्रोडक्शन वर्जन के नाम का खुलासा कर दिया है। अब तक U321 कोडनेम से जानी जाने वाली इस नई MPV का प्रोडक्शन वर्जन Mahindra Marazzo नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने Mahindra Marazzo की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं जिसमें इसके डिजाइन का थोड़ा बहुत खुलासा किया गया है। Mahindra Marazzo को कंपनी के नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस MPV का बॉडी बिल्ट वर्ल्ड क्लास है और इसकी राइड क्वालिटी बेस्ट-इन-क्लास है।

Mahindra Marazzo के डिजाइन को कंपनी के नॉर्थ अमेरिकन टेक्निकल सेंटर में तैयार किया गया है। Mahindra Marazzo का भारतीय बाज़ार में सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Vitara Brezza और Toyota Innova Crysta से होगा। Mahindra Marazzo को इसी साल त्योहारी सीज़न में लॉन्च किया जा सकता है।

Mahindra Marazzo में नया 1.6-लीटर mFlacon डीज़ल इंजन लगा होगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस कार के इंजन स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। Mahindra Marazzo एक 7-सीटर MPV है जिसमें सिग्नेचर टूथ्ड ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट इत्यादि लगे होंगे।

इसके अलावा Mahindra Marazzo में मल्टी-स्पोक एलॉय, क्रोम डोर हैंडल, ORVM और रूफ रेल, एलईडी टेल लैंप, रूफ माउंटेड स्पवॉयलर इत्यादि लगा होगा। साथ ही इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेदर रैप्ड सीट, एयर-कॉन वेंट्स और मल्टी-स्टीयरिंग व्हील लगाया जाएगा। कार में फर्स्ट-इन-सेगमेंट स्मार्ट कूलिंग सिस्टम भी लगा होगा। ये 7-सीटर और 8-सीटर ऑप्शन में आएगी।

टॅग्स :महिंद्राएसयूवीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें