लाइव न्यूज़ :

लॉन्च से ठीक पहले लीक हुई Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट की तस्वीर, जानें क्या है खास

By सुवासित दत्त | Published: March 21, 2018 8:19 AM

Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट का बाज़ार में मुकाबला Renault Captur, Hyundai Creta और Jeep Compass से होगा।

Open in App

Mahindra जल्द ही अपनी मशहूर एसयूवी XUV500 के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। इस एसयूवी में कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन, इससे ठीक पहले Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट की तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई है। इन तस्वीरों से इस एसयूवी के बारे में कई जानकारी सामने आ गई है।

Mahindra ROXOR ने किया ग्लोबल डेब्यू, जानें इस ऑफ-रोडर एसयूवी की खासियत

Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में नया हेडलैंप, प्रोजेक्टर यूनिट और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट लगाई गई है। इसके अलावा नया फ्रंट ग्रिल लगाया गया है जो Mercedes A-Class की तरह नज़र आ रहा है। एसयूवी में लगे बंपर में भी थोड़ा बदलाव किया गया है।

इसके अलावा Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में नया एलॉय व्हील भी लगाया गया है। इस एसयूवी के रियर प्रोफाइल में भी कई बदलाव नज़र आ रहे हैं। इसमें वर्टिकल टेललैंप और नया ट्रायएंग्युलर यूनिट लगाया गया है। यहां क्रोम का भी इस्तेमाल किया गया है।

ये है अमेरिका में लॉन्च हुई Mahindra ROXOR, देखें तस्वीरें

Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट के इंटीरियर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, माना जा रहा है कि इंटीरियर में भी कई बदलाव किए जाएंगे और ये पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम होगा। इसमें सॉफ्ट टच मैटेरियल और अपग्रेडेड इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया जाएगा।

Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में अपग्रेडेड 2.2-लीटर डीज़ल इंजन लगा होगा। Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट का बाज़ार में मुकाबला Renault Captur, Hyundai Creta और Jeep Compass से होगा। कंपनी इसी साल Rexton की तर्ज पर तैयार नई एसयूवी को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। इस एसयूवी को ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था।

फोटो क्रेडिट: teambhp.com

टॅग्स :महिंद्रामहिंद्रा एक्सयूवी500एसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज में KYC के जरिए हुआ फ्रॉड, अब शेयरों में भी आई गिरावट

कारोबार'एलेक्सा' की मदद से यूपी की इस लड़की ने कुछ ऐसा कर दिया, आनंद महिंद्रा हुए खुश और कर दिया जॉब ऑफर

क्रिकेटआनंद महिंद्रा सरफराज खान के पिता को उपहार में देना चाहते हैं थार, कारोबारी ने कहा, यह मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा

कारोबारमैथ्यू हैडन ने एसयूवी की चाभी ग्राहक को सौंपी, स्कीम के तहत मिला क्रिकेटर से मिलने का मौका

ज़रा हटकेAsia Cup Final: प्रशंसक ने आनंद महिंद्रा से सिराज को एक एसयूवी गिफ्ट में देने को कहा, उद्योगपति का जवाब हुआ वायरल

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें