भारत में नए साल में सभी कंपनियों ने अपनी कारों के नए मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। ऐसे में महिंद्रा भी कहां पीछे रहने वाली है। कंपनियों को तो वैसे भी BS-6 नियमों के मुताबिक अपने वाहनों को अपग्रेड करना था ही इसी के साथ कंपनियां अपने वाहनों के डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स को भी अपडेट करने की तैयारी मे हैं। इस आर्टिकल में हम आपको महिंद्रा की कुछ ऐसी कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो साल 2020 में लॉन्च होने वाली हैं..
बोलेरोमहिंद्रा की बोलेरो कार का अपग्रेड मॉडल जल्द ही लॉन्च होगा। अब महिंद्रा का BS-6 मॉडल लॉन्च किया जाएगा। कुछ दिनों पहले BS-6 महिंद्रा टेस्टिंग के दौरान देखी भी गई थी जिसमें BS-6 एमिशन को चेक वाले उपकरण भी लगे हुए थे। महिंद्रा की यह एसयूवी काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। भारत में नई बोलेरो एसयूवी की कीमत 7 से 10 लाख रुपये के बीच होगी।
थारमहिंद्रा की लोकप्रिय ऑफ़रोडिंग एसयूवी थार है। इस ऑफरोडर कार को कंपनी बीएस 6 इंजन के साथ लॉन्च करने वाली है। भारत में इस कार के नए मॉडल की कीमत 10 से 12 लाख रुपये के बीच होगी।
XUV 300इलेक्ट्रिक कारों को अपनाने की रफ्तार सुस्त है इसके चलते कंपनियां भी धीमी गति से ही इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। ऐसे में महिंद्रा भी भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि जानकारी के मुताबिक महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार एक्सयूवी 300 का ही इलेक्ट्रिक मॉडल हो सकता है। यह कार भी इसी साल के अंत तक लॉन्च हो सकती है। भारत में इसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
स्कॉर्पियोमहिंद्रा की सबसे लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो का भी नया बीएस6 मॉडल जल्द ही लॉन्च होगा। यह एसयूवी साल 2020 के मध्य में लॉन्च की जा सकती है। नई स्कॉर्पियो को भी कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया। हालांकि टेस्टिंग मॉडल को एक अलग तरह से कवर किए जाने के चलते इसकी डिजाइन के बारे में ज्यादा बातें निकल कर नहीं आ सकीं। नई स्कार्पियो की कीमत 12 से 17 लाख रुपये के बीच होने वाली है।
XUV 500इस लिस्ट में आखिरी कार एक्सयूवी 500 है। ये एसयूवी महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी है। भारत में इस एसयूवी का नया मॉडल अगले साल लॉन्च होने वाला है। इसकी कीमत 13 से 21 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।