लाइव न्यूज़ :

Mahindra TUV 300 Plus  हुई लॉन्च, कीमत 9.4 लाख रुपये से शुरू

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 21, 2018 13:44 IST

कंपनी का कहना है कि TUV 300 Plus एक कंटेम्परेरी SUV होगी जो पावर के साथ ज्यादा स्पेस और 10 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्द्ध होगी।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जून: Mahindra ने TUV 300 Plus को लॉन्च कर दिया है। इस SUV को 3 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। हालांकि इस SUV की पहले कुछ राज्यों में बिक्री की गयी थी। इस SUV के तीनों वेरिएंट्स के नाम P4, P6 और P8  हैं। P4 की मुंबई एक्स शोरुम कीमत 9.47 लाख रुपये तय की गई है वहीं P6 और  P8 की एक्स शोरुम कीमत 9.83 लाख और 10.83 लाख रुपये तय की गई है। ये SUV कुल 5 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।        

कंपनी का कहना है कि TUV 300 Plus एक कंटेम्परेरी SUV होगी जो पावर के साथ ज्यादा स्पेस और 10 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्द्ध होगी।

इंजन की बात करें तो TUV 300 Plus में 2.2-Litre का mHawk डीजल इंजन लगा है जो 120hp का पावर जनरेट करता है। ये SUV 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैंस होगी। इसके अलावा कंपनी ने इस SUV में माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, ब्रेक रिजनरेशन सिस्टम और बेहतर माइलेज के लिए ECO मोड लगाया है। TUV 300 Plus पुराने TUV 300 से थोड़ी बड़ी होगी और इसमें कुल 9 लोग बैठ पाएंगे।

इंटिरीयर की बात करें तो Mahindra ने TUV 300 Plus का केबिन को लगभग TUV 300  जैसा ही रूप दिया है। हालांकि TUV 300 Plus के टॉप वेरिएंट के सीट में फ्लक्स लेदर लगाया है। इसके अलावा इस वेरिएंट में 7-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है जिसमे GPS कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं हैं।

TUV 300 Plus की टक्कर Maruti Suzuki Ertiga और Renault Lodgy से होगी।

टॅग्स :महिंद्राकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

क्राइम अलर्टDelhi: वसंत कुंज में मर्सिडीज ने 3 लोगों को कुचला, एक की मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

क्राइम अलर्टRoad Accident: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर फास्टैग की पेमेंट करने कार से उतरा शख्स, ट्रक ने टक्कर के बाद घसीटा; मौत

भारतRed Fort Blast: फरीदाबाद से टैक्सी ड्राइवर हिरासत में, NIA ने घर से बरामद किया यूरिया पीसने वाला ग्राइंडर; डॉ. मुजम्मिल से कनेक्शन

भारतDelhi Car Blast: कार ब्लास्ट के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन और लाल किला आज बंद, जानें क्या चांदनी चौक रहेगा खुला?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें