लाइव न्यूज़ :

आ रही है नई महिंद्रा स्कॉर्पियो, इलेक्ट्रिक सनरूफ सहित मिलेंगे ये खास फीचर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 15:40 IST

नई स्कॉर्पियो में सिर्फ कॉस्मेटिक ही नहीं बल्कि मैकेनिकल बदलाव भी देखने को मिलेंगे। यह महिंद्रा की थर्ड जेनरेशन स्कॉर्पियो होगी।

Open in App
ठळक मुद्देमॉडर्न लुक देने के लिये स्कॉर्पियो को अल्टूरस की डिजाइन का टच दिया जा सकता है।स्कॉर्पियो के 2.2 लीटर वाले डीजल इंजन को हटाकर 2.0 लीटर BS-6 डीजल इंजन दिया जाएगा।

महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो का जल्द ही नया अवतार देखने को मिलेगा। आने वाली नई स्कॉर्पियो नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल की होगी। इस स्कॉर्पियो को Z101 कोड नेम दिया गया है। इस नई स्कॉर्पियो को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। वहां से लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक नई स्कॉर्पियो में कॉस्मेटिक और मैकेनिकल दोनों तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे।

यह नई स्कॉर्पियो थर्ड जेनरेशन मॉडल होगी। नई स्कॉर्पियो को नए प्लेटफॉर्म पर भी बनाया जाएगा साथ ही इसका साइज भी मौजूदा मॉडल के मुकाबले बड़ा होगा। साइज बड़ा होने से अंदर की जगह भी ज्यादा होगी।

एक और फीचर इस बार स्कॉर्पियो में देखने को मिल सकता है जो है इलेक्ट्रिक सनरूफ साथ ही तीसरी लाइन में साइड फेसिंग सीट्स की जगह फ्रंट फेसिंग सीट्स मिल सकती है।

मॉडर्न लुक देने के लिये स्कॉर्पियो को अल्टूरस की डिजाइन का टच दिया जा सकता है। नई स्कॉर्पियो के इंजन में बदलाव किया जाएगा। पहला तो इसे BS-6 में अपग्रेड किया जाएगा। इसके चलते 2.2 लीटर वाले डीजल इंजन को हटाकर 2.0 लीटर BS-6 डीजल इंजन दिया जाएगा। नई स्कॉर्पियो को फरवरी में होने ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है।

टॅग्स :महिंद्रा स्कॉर्पियोएसयूवीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें