लाइव न्यूज़ :

35 हजार रुपये महंगी हुई KIA Seltos, लगा सकते हैं इस कार की लोकप्रियता का अंदाजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 10:15 IST

KIA सेल्टॉस के 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के सभी वेरियंट की कीमत में 30 हजार रुपये की वृद्धि की गई है। जीटी लाइन वाले डीलज इंजन मॉडल की कीमत 35 हजार रुपये बढ़ाई गई है। ध्यान रखें की सिर्फ कार की कीमत बढ़ाई गई है। ऐसा नहीं है कि..

Open in App
ठळक मुद्देकार में न तो कोई नया फीचर जोड़ा गया न ही किसी तरह का कोई कॉस्मेटिक बदलाव किया गया है। यह एसयूवी दो डिजाइन लाइन (टेक लाइन और जीटी लाइन) में आती है।

अपनी कॉम्पैक्ट SUV सेल्टॉस (Seltos) के जरिए बाजार में तहलका मचाने वाली कंपनी Kia Motors को भारत में आए ज्यादा समय नहीं हुआ। पिछले साल ही इस कंपनी ने भारत में अपनी कार सेल्टॉस लॉन्च किया था।  यह एसयूवी भारत में हिट रही। इसकी सफलता के पीछे कार के लेटेस्ट फीचर और इसकी कीमत रही। Seltos को 9.69 लाख से 16.99 लाख रुपये कीमत में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी इसकी कीमत को बढ़ाने का फैसला किया है। सेल्टॉस की कीमत में 35 हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है। अब इसकी कीमत 9.89 लाख से 17.34 लाख रुपये हो गई। नई कीमत जनवरी से लागू हो गई है।

कीमत बढ़ाए जाने के बाद सेल्टॉस का पेट्रोल इंजन मॉडल अब 9.89 लाख से 14.09 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में उपलब्ध है। इसके बेस वेरियंट की कीमत 20 हजार रुपये और टॉप वेरियंट की कीमत 30 हजार रुपये बढ़ाई गई है। टर्बो पेट्रोल इंजन वाले मॉडल की कीमत में 30 हजार रुपये का इजाफा हुआ। अब यह मॉडल 13.79 लाख से 17.29 लाख रुपये में उपलब्ध है। डीजल इंजन वाली सेल्टॉस की कीमत 35 हजार रुपये तक बढ़कर 10.34 लाख से 17.34 लाख रुपये हो गई है।

सेल्टॉस टेक लाइन मॉडल के 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन वाले बेस वेरियंट HTE की कीमत 20 हजार रुपये बढ़ी है। अब यह वेरियंट 9.89 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में उपलब्ध है। टेक लाइन 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन वाले HTK, HKT+, HTX और HTX AT वेरियंट की कीमत में 30 हजार रुपये का इजाफा हुआ है। टेक लाइन 1.5-लीटर डीजल इंजन वाले सभी वेरियंट की कीमत 35 हजार रुपये बढ़ी है।

इसके अलावा 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के सभी वेरियंट की कीमत में 30 हजार रुपये की वृद्धि की गई है। जीटी लाइन वाले डीलज इंजन मॉडल की कीमत 35 हजार रुपये बढ़ाई गई है। ध्यान रखें की सिर्फ कार की कीमत बढ़ाई गई है। ऐसा नहीं है कि कार में कोई बदलाव किया गया है उसके चलते कीमत बढ़ी हो।कार में न तो कोई नया फीचर जोड़ा गया न ही किसी तरह का कोई कॉस्मेटिक बदलाव किया गया है। सिर्फ कीमत बढ़ाई गई है। यह एसयूवी दो डिजाइन लाइन (टेक लाइन और जीटी लाइन) में आती है। इसमें 115hp पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल, 115hp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल और 140hp पावर वाला 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है।

टॅग्स :किया मोटर्स कारपोरेशनएसयूवीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें