लाइव न्यूज़ :

भारत में Kookhyun Shim होंगे Kia Motors के नए एमडी और सीईओ

By सुवासित दत्त | Updated: January 3, 2018 15:10 IST

Kia Motors आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में अपना मैनुफैक्चरिंग प्लांट बनाएगी। Kia Motors इस प्लांट में अलग अलग सेगमेंट्स के लिए कार तैयार करेगी।

Open in App

दक्षिण कोरिया की मशहूर कार निर्माता कंपनी Kia Motors बहुत जल्द भारतीय ऑटोमोबिल मार्केट में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए भारत में एक नया एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। भारत में Kookhyun Shim कंपनी के नए एमडी और सीईओ होंगे। Kookhyun Shim भारत में कंपनी के कामकाज देखेंगे और भारतीय बाज़ार के लिए कंपनी की स्ट्रैटेजी तैयार करेंगे।

Kookhyun Shim पर कंपनी के भविष्य की योजनाओं और भारत में Kia Motors के लॉन्च की पूरी जिम्मेदारी होगी। कंपनी ने भारत में करीब 1.1 बिलियन यूएस डॉलर का निवेश किया है। भारतीय बाज़ार के लिए Kia Motors की कई तैयारियां हैं और जल्द से जल्द कामकाज शुरू करने की तैयारियों में जुटी है।

58 साल के Shim को ऑटोमोटिव इंडस्ट्री का अच्छा खासा तजुर्बा है। Shim इससे पहले Kia Motors के जॉर्जिया स्थित प्लांट को भी हेड कर चुके हैं। इसके अलावा वो स्लोवाकिया में कंपनी के प्रोडक्शन को-ऑर्डिनेटर भी रह चुके हैं।

इस मौके पर Kia Motors के प्रेसिडेंट Han-Woo Park ने कहा, 'हमें भारत में एक बड़ा बाज़ार नज़र आता है और हमें भारत से काफी उम्मीदें हैं। हमें पूरा भरोसा है कि Shim के नेतृत्व में कंपनी भारत में सही दिशा में काम करेगी और अपनी एक अगल पहचान बनाएगी।'

आपको बता दें कि 27 अप्रैल 2017 को आंध्र प्रदेश सरकार और Kia Motors के बीच एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए थे जिसके तहत Kia Motors आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में अपना मैनुफैक्चरिंग प्लांट बनाएगी। Kia Motors इस प्लांट में भारतीय बाज़ार के लिए कॉम्पैक्ट सेडान, कॉम्पैक्ट एसयूवी सहित अलग अलग सेगमेंट्स के लिए कार तैयार करेगी। ये प्लांट 536 एकड़ के इलाके में फैला होगा. कंपनी की योजना है कि साल 2019 के मध्य तक इस प्लांट से सालाना 3,00,000 यूनिट्स तैयार किए जाएं।

टॅग्स :किया मोटर्सकारनई कार2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें