लाइव न्यूज़ :

रेंज रोवर वेलर के देश में तैयार संस्करण की बिक्री शुरू

By भाषा | Updated: May 7, 2019 17:13 IST

Open in App

जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने घरेलू स्तर पर बनी रेंज रोवर वेलर की बिक्री शुरू की है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 72.47 लाख रुपये से शुरू है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वेलर का आर डायनमिक - एस संस्करण पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में मौजूद है। आर डायनिक - एस की पूरी तरह से तैयार इकाई (सीबीयू) के मुकाबले घरेलू स्तर पर विनिर्मित मॉडल 15 से 20 प्रतिशत सस्ता है। जेएलआर इंडिया ने बयान में कहा कि वेलर का स्थानीय स्तर पर विनिर्माण शुरू होने से कंपनी को भारतीय लग्जरी एसयूवी श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी।

जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा , " रेंज रोवर वेलर को 2018 में पेश होने के साथ ही देशभर के ग्राहकों से अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिली है।" उन्होंने कहा , " स्थानीय स्तर पर तैयार रेंज रोवर वेलर के पेश होने से हम इस बेहतर उत्पाद को आकर्षक और पहले से किफायती कीमत पर पेश कर रहे हैं।"

टॅग्स :जगुआररेंज रोवर वेलार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIAF Jaguar Crash: भारतीय वायुसेना का फाइटर प्लेन हुआ क्रैश, एक पायलट की मौत; जानें कैसे हुआ हादसा

कारोबारमेटा, ट्विटर ने कर्माचारियों को निकाला तो जगुआर लैंड रोवर ने खोली राहें, 800 लोगों को नौकरी देने का किया फैसला, जानें

हॉट व्हील्सआ गई बिना ड्राइवर वाली कार, दुर्घटना और प्रदूषण कम करने है जोर, भीतर से दिखती है ऐसी

हॉट व्हील्सJaguar Land Rover ने भारत में लॉन्च किया Range Rover Evoque का नया वर्जन, शोरूम कीमत 54.94 लाख रुपए

हॉट व्हील्सलॉन्च हुई 2020 जैगुआर XE फेसलिफ्ट, कीमत है 44.98 लाख रुपये

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें