लॉन्च हुई 2020 जैगुआर XE फेसलिफ्ट, कीमत है 44.98 लाख रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 5, 2019 05:05 PM2019-12-05T17:05:44+5:302019-12-05T17:05:44+5:30

जगुआर के फेसलिफ्ट मॉडल को पहले से और ज्यादा अपग्रेड किया गया है। इसमें 10.2 इंच की टॉप स्क्रीन दी गई है जो कई कनेक्टिविटी ऑप्शन और नेविगेशन की सहूलियत देती है। 

2020 Jaguar XE Facelift Launched In India; Prices Start At rs 44.98 Lakh | लॉन्च हुई 2020 जैगुआर XE फेसलिफ्ट, कीमत है 44.98 लाख रुपये

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsकार में हिल असिस्ट, लेन-कीप असिस्ट जैसे एडवांस फीचर दिए गए हैं। कार के फेसलिफ्ट मॉडल को BS-6 एमिशन नॉर्म्स के मुताबिक अपग्रेड किया गया है।

लग्जरी कार निर्माता कंपनी जैगुआर ने भारत में 2020 XE का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस कार की शुरुआती कीमत 44.98 लाख रुपये है। यह कीमत बेस मॉडल S के पेट्रोल और डीजल वेरियंट्स की है। इसके टॉप एंड मॉडल SE के पेट्रोल और डीजल वेरियंट्स की एक्स-शोरूम कीमत 46.32 लाख रुपये है। 

यह कार यूरोपियन मार्केट में लॉन्च होने के करीब 10 महीने बाद भारत में आई है। कार के फेसलिफ्ट वर्जन में कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। यह कार अपने पिछले मॉडल के मुकाबले थोड़ी नीची और चौड़ी है। कार के हेडलैंप्स पहले के मुकाबले 12mm ज्यादा पतले हैं। साथ ही, इसमें नई जे-ब्लेड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं, जो कि अब सभी जगुआर मॉडल्स में स्टैंडर्ड है।

कार के बंपर में एयर इनटेक को बड़ा किया गया है। एलॉय व्हील की डिजाइन में भी बदलाव किये गये हैं। सेंटर कंसोल के लिए जैगुआर XE फेसलिफ्ट में नया ड्यूल टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। 10.2 इंच की टॉप स्क्रीन कई कनेक्टिविटी ऑप्शन और नेविगेशन की सहूलियत देती है। 

ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के लिए पुल-पुश नॉब के साथ लोअर स्क्रीन दी गई है। कार में हिल असिस्ट, लेन-कीप असिस्ट जैसे एडवांस फीचर दिए गए हैं। कार के फेसलिफ्ट मॉडल को BS-6 एमिशन नॉर्म्स के मुताबिक अपग्रेड किया गया है। इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर इंगेनियम पेट्रोल इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन भी दिया गया है। दोनों ही इंजन में 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

Web Title: 2020 Jaguar XE Facelift Launched In India; Prices Start At rs 44.98 Lakh

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे