लाइव न्यूज़ :

लखनऊ की सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रित करते नज़र आए जैकी श्रॉफ, देखें वीडियो

By सुवासित दत्त | Updated: July 24, 2018 11:58 IST

जैकी के पास BMW M5, Bentley Continental GT जैसी आधुनिक और Jaguar SS100 जैसी विंटेज कारें हैं।

Open in App

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां लोग इस प्लेटफॉर्म को पीआर स्टंट के लिए भी खूब इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ लोग इसी प्लेटफॉर्म के ज़रिए समाज की ज़रूरी समस्याओं से लोगों को अवगत कराते हैं। कुछ ऐसा ही किया है बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने। जैकी कई सामाजिक कार्यों में भी लगे रहते हैं और वो लोगों को मदद करने के लिए मशहूर हैं।

जैकी इन दिनों लखनऊ में अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसी दौरान लखनऊ के सड़क पर जैकी की कार ट्रैफिक में फंस गई। ट्रैफिक में कई कारों को फंसा देख जैकी अपनी कार से तुरंत उतर गए और अन्य कारों को ट्रैफिक से निकालने में मदद करने लगे। इस दौरान जैकी अकेले खड़े होकर ट्रैफिक को नियंत्रित करते दिखे और लोगों की मदद की। इसका एक छोटा सा वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो खुद जैकी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। ट्विटर पर लोग जैकी की इस पहल की तारीफ कर रहे हैं।

 

जैकी श्रॉफ कारों के भी बहुत शौकीन हैं। जैकी के पास BMW M5, Bentley Continental GT जैसी आधुनिक और Jaguar SS100 जैसी विंटेज कारें हैं। जैकी श्रॉफ को उनके फैंस के प्रति अच्छे व्यवहार के लिए भी जाना जाता है। जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ भी बॉलीवुड में अच्छा-खासा नाम कमा चुके हैं।

टॅग्स :जैकी श्रॉफलखनऊट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतTraffic Advisory: नोएडा में आज दलित प्रेरणा स्थल के पास यातायात मार्ग में बदलाव, घर से निकलने से पहले चेक कर लें ट्रैफिक का हाल

भारतDelhi Traffic Advisory Today: AI समिट 2026 में पीएम मोदी, मैक्रों होंगे शामिल, कई सड़कों पर आम लोगों की नो एंट्री; पढ़ें यातायात सलाह

भारतAI Impact Summit 2026: 16 से 20 फरवरी तक दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, जानें कौन से रास्ते बंद और कौन से खुले

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?