लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में क्यों सप्लाई किया जा रहा है स्पेशल विंटर ग्रेड डीजल, जानिये पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2019 10:12 IST

विंटर ग्रेड डीजल BIS के BS-6 ग्रेड डीजल मानक को भी पूरा करता है। इस डीजल की पहली खेप लद्दाख के सबसे ऊंचाई पर स्थित रिटेल आउटलेट्स पर पहुंचा दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देविंटर ग्रेड डीजल BIS के BS-6 ग्रेड डीजल मानक को भी पूरा करता है।इस डीजल की पहली खेप लद्दाख के सबसे ऊंचाई पर स्थित रिटेल आउटलेट्स पर पहुंचा दी गई है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने रविवार से लद्दाख के लिए स्पेशल डीजल की सप्लाई शुरू कर दी है। इसे विंटर ग्रेड डीजल कहा जाता है। ये डीजल अत्यधिक ठंड वाले क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है। IOC पानीपत रिफाइनरी ने पिछले हफ्ते ही स्पेशल ग्रेड डीजल की पहली खेप ले जाने वाले ट्रक को रवाना किया है।

लद्दाख, कारगिल, काजा और कीलोंग जैसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड पड़ने की वजह से वहां की गाड़ियों में भरा हुआ डीजल जम जाता है। ऐसे में मोटर चालकों को वाहनों में डीजल जम जाने की समस्या का सामना करना पड़ता है। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 30 डिग्री (-30) सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

आईओसी ने इस समस्या का इनोवेटिव सॉल्यूशन खोजा और इसे स्पेशल विंटर ग्रेड डीजल कहा गया। यह ईंधन माइनस 33 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी तरल बना रहता है।

विंटर ग्रेड डीजल BIS के BS-6 ग्रेड डीजल मानक को भी पूरा करता है। इस डीजल की पहली खेप लद्दाख के सबसे ऊंचाई पर स्थित रिटेल आउटलेट्स पर पहुंचा दी गई है। इससे जल्द ही वहां के निवासियों को भी राहत मिलेगी और ठंड में भी सफर कर सकेंगे।

टॅग्स :लद्दाख़डीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारलद्दाखः रोमांच, खूबसूरती और प्यार?, एप्रीकोट ब्लासम फेस्टिवल का आनंद उठाने चले आईए?

भारतलद्दाख के ज़ोजिला दर्रे पर हिमस्खलन की चपेट में आने से वाहन दबे, 7 की मौत और कई घायल

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्साइज ड्यूटी में कमी वाले फ़ैसले को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सराहा

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें