लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना अपने बेड़े में शामिल करेगी महिंद्रा की ये इलेक्ट्रिक कार, PMO पहले से कर रहा है इस्तेमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2019 15:23 IST

वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से सेना ने ग्रीन व्हीकल के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। सेना में इस्तेमाल की जाने वाली कार टेंडर के हिस्सेदार ईईएसएल द्वारा सप्लाई की गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से आर्मी जल्द ही गाड़ियो की संख्या बढ़ाएगा। फिलहाल सेना के बेड़े में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार ई-वेरिटो को शामिल किया गया है। इलेक्ट्रिक कार पहले से ही दिल्ली स्थित पीएमओ और अन्य अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही है।

केंद्र सरकार की इलेक्ट्रिक वाहनों की नीति को आगे बढ़ाते हुए इंडियन आर्मी ने अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने का फैसला लिया है। इंडियन आर्मी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विस लिमिटेड (ईईएसएल) के साथ मिलकर इस बात का करार किया है। इसके मुताबिक इंडियन आर्मी पायलट प्रॉजक्ट के तौर पर दस इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल करेगी।

ये सभी कार इंडियन आर्मी के दिल्ली स्थित अधिकारियों के द्वारा इस्तेमाल की जाएंगी। प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से आर्मी जल्द ही गाड़ियो की संख्या बढ़ाएगा। वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से सेना ने ग्रीन व्हीकल के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। फिलहाल सेना के बेड़े में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार ई-वेरिटो को शामिल किया गया है। ये कार टेंडर के हिस्सेदार ईईएसएल द्वारा सप्लाई की गई हैं।

महिंद्रा की यह कार ई वेरिटो पहले से ही दिल्ली स्थित पीएमओ और अन्य अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही है। कई अन्य राज्यों की सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल अपने अधिकारियों के लिए इस्तेमाल कर रही हैं।

इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नॉलॉजी को वाहनों से निकलने वाले कार्बन से होने वाले प्रदूषण से बचाव के लिए पूरे विश्व में एक बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। इसको बढ़ावा देने के लिए ही जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी रेट को 12 परसेंट से घटाकर 5 परसेंट कर दिया।   

टॅग्स :इलेक्ट्रिक व्हीकलइलेक्ट्रिक कारमहिंद्राभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें