लाइव न्यूज़ :

नए साल में कार खरीदने के सपने को लगेगा झटका, ह्युंडई की कार भी होंगी महंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 12:49 IST

एक बात तो तय है कि जिन्होंने नए साल में कार खरीदने का प्लान बनाया है उन्हें अपनी जेब थोड़ा ज्यादा ढ़ीली करनी पड़ सकती है। क्योंकि अधिकतर कंपनियों ने जनवरी से कारों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। इसके पीछे रुपये का कमजोर होना, BS-6 वाजनों की लागत ज्यादा होना, कच्चे माल की कीमत बढ़ना जैसे प्रमुख कारण भी बताये जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बताया कि कच्चे माल की कीमत बढ़ने से उत्तपादन लागत बढ़ी है।फोर्ड इंडिया के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि कंपनी ने 1 से 3 परसेंट तक कीमत बढ़ाने का फैसला किया है।

हुंदै के वाहन जनवरी से महंगे हो जाएंगे। कंपनी ने कहा है कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के मद्देनजर वह अगले महीने से अपने उत्पादों की संपूर्ण श्रृंखला के दाम बढ़ाएगी। हुंदै मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, ‘‘कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल और ईंधन प्रकार के हिसाब से भिन्न-भिन्न होगी।’’ 

हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि किस मॉडल के दाम में कितनी वृद्धि होगी। कंपनी ने कहा कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी तथा सामान महंगा होने की वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है। कंपनी कीमत वृद्धि के ब्योरे पर काम कर रही है। उसके बाद वह बताएगी कि किस मॉडल के दाम में कितनी बढ़ोतरी होगी।

इससे पहले मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स भी जनवरी से अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं। इसी के साथ नए साल की शुरुआत के साथ ही कार खरीदने वालों को झटका लगेगा। कारों की कीमत में वृद्धि के पीछे भारी छूट में कार बेचने से प्रॉफिट मार्जिन घटा है और कच्चे माल की बढ़ी कीमत को भी एक कारण बताया जा रहा है।

मारुति सुजुकी, महिंद्रा, फोर्ट, टोयोटा, मर्सिडीज बेंज और ऑडी ने जनवरी 2020 से कारों की कीमत बढ़ाने की बात कही है। कार निर्माता कंपनियों ने इकॉनॉमिक टाइम्स से बताया कि कारों की कीमत बढ़ाने के पीछे रुपये का कमजोर होना भी है।

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बताया कि कच्चे माल की कीमत बढ़ने से उत्तपादन लागत बढ़ी है और यह कारों की कीमत बढ़ने के कारणों में से एक है। मारुति एंट्री लेवल की छोटी कार ऑल्टो से लेकर प्रीमियम कैटेगरी की MPV एक्सएल6 तक बनाती है जिनकी कीमत 2.89 लाख से शुरू होकर 11.47 लाख तक जाती है।

फोर्ड इंडिया के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि कंपनी ने 1 से 3 परसेंट तक कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। महिंद्रा, टोयोटा और हीरो भी कीमत बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। महिंद्रा के स्पोक्सपर्सन का कहना है कि महीने के अंत तक कीमत बढ़ाने का फैसला ले लिया जाएगा।

हालांकि होंडा कार्स की जनवरी से कीमतों को बढ़ाने की योजना नहीं है बल्कि वह BS-6 एमिशन वाली गाड़ियों को पेश करेगी जिनकी कीमत लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी के चलते थोड़ा ज्यादा होगी। मर्सिडीज बेंज ने भी कहा है कि वित्त को स्वस्थ रखने के लिये कीमतों में वृद्धि जरूरी है। वहीं ऑडी ने कहा कि वह 1 परसेंट तक कीमतों में वृद्धि करेगी।  

टॅग्स :हुंडईकारमारुति सुजुकीटाटामहिंद्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें