लाइव न्यूज़ :

धनतेरस, दिवाली से भी ज्यादा डिस्काउंट, कार खरीदने का शानदार ऑफर, 5 लाख तक का फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2019 11:05 IST

कार कंपनियों की तरफ से मिलने वाले डिस्काउंट में वारंटी एक्सटेंड होना, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और लॉयल्टी डिस्काउंट जैसे ऑफर शामिल हैं। अभी औऱ कंपनियां भी लोगों को ऑफर दे सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी ह्यूंडई भी कारों पर ऑफर दे रही है।रेनॉ की कार पर अधिकतम 3 लाख रुपये तक डिस्काउंड ले सकते हैं।

बीते दिनों धनतेरस और दिवाली के त्योहार पर कंपनियों ने बाइक और कार पर शानदार ऑफर दिये। हालांकि जिनका बजट और प्लान बना था लोगों ने अपने लिये कार और बाइक की खरीददारी भी की। लेकिन यदि आप उस दौरान नहीं खरीद सके और अब आपका प्लान बन रहा है तो कार कंपनियां एक बार फिर नवंबर में भारी डिस्काउंट दे रही है। 

अभी मिल रहे शानदार ऑफर के जरिये ग्राहक 5 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं। दरअसल कंपनियों को साल के अंत में स्टॉक क्लियर करने का प्रेशर होता है ऐसे में कंपनियां कई तरह के ऑफर दे रही हैं। इस ऑफर में ग्राहक हैचबैक से लेकर सेडान, सब 4 मीटर एसयूवी, एसयूवी गाड़ियां भी खरीद सकते हैं।

Hondaऑटो मोबाइल सेक्टर में चल रही सुस्ती को देखते हुये जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा नवंबर में Amaze, Jazz, WR-V, City, BR-V, Civic और CR-V कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। होंडा की कार अमेज को एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी 30,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 5 साल की वारंटी दे रही है।  

Renaultरेनॉ की कार पर अधिकतम 3 लाख रुपये तक डिस्काउंड ले सकते हैं। गाड़ीवाड़ी नाम की वेबसाइट के मुताबिक कंपनी Captur, Duster और Kwid कार पर ऑफर दे रही है। Kwid कार को 4 साल की वारंटी, 2000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 10,000 रुपये लॉयल्टी डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। वहीं रेनॉ कैप्चर पर अधिकतम 3 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट ले सकते हैं।

Hyundai देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी ह्यूंडई भी कारों पर ऑफर दे रही है। कंपनी Creta, Verna, Elite i20, Elantra सहित कई कारों पर ऑफर दे रही है। इसके तहत कस्टमर्स अधिकतम 2 लाख रुपये तक का फायदा ले सकते हैं।हालांकि आने वाले समय में ग्राहकों कार निर्माता कंपनियों की तरफ से और ऑफर मिलने की उम्मीद है। क्योंकि अभी तक सभी कारें BS-4 इंजन पर आधारित थी लेकिन अप्रैल 2020 से सिर्फ BS-6 एमिशन नॉर्म्स पर आधारित कारें ही बेची जा सकेंगी।

टॅग्स :कारहोंडा कार्सहुंडईरीनॉल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें