लाइव न्यूज़ :

सरकार ने बढ़ाई फास्टैग को अनिवार्य बनाने की तारीख, लोगों को मिली 15 दिन की राहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 09:32 IST

फास्टैग की अनिवार्यता की तारीख भले ही बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई है लेकिन उसके बाद भी बिना फास्टैग वाली गाड़ी के फास्टैग वाले लेन में घुसने पर दोगुना टोल वसूला जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबताया जा रहा है कि फास्टैग के इस्तेमाल से प्रदूषण और ट्रैफिक को कम किया जा सकेगा। बुधवार तक 70 लाख फास्टैग जारी किये जा चुके हैं।

सरकार ने फास्टैग की अनिवार्यता को बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दिया है। पहले फास्टैग को अनिवार्य बनाने के लिये 1 दिसंबर की तारीख तय की गई थी। इस नियम के मुताबिक सभी गाड़ियों को टोल टैक्स देने के लिये फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया था। इसके साथ ही यह भी नियम था कि फास्टैग वाली लेन में यादि बिना फास्टैग वाली गाड़िया जाती हैं तो उनसे दोगुना टोल टैक्स वसूला जाएगा।

मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांस्पोर्ट एंड हाइवे ने हाल ही में अनाउंस किया था कि हाइवे के लिये दिया जाने वाला टोल 1 दिसंबर से फास्टैग के जरिये वसूला जाएगा। अब नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने अपने बयान में कहा कि लोगों को फास्टैग खरीदने के लिये और अधिक समय दिया जा रहा है।

इसी के साथ यह भी फैसला लिया गया है कि फास्टैग वाली लेन में घुसने पर बिना फास्टैग वाली गाड़ियों से 15 दिसंबर से दोगुना टैक्स वसूला जाएगा। NHAI ने माईफास्टैग एप भी लॉन्च किया है।

कहा जा रहा है कि फास्टैग के इस्तेमाल से प्रदूषण और ट्रैफिक को कम किया जा सकेगा। फास्टैग RFID टेक्नॉलॉजी पर काम करता है। फास्टैग को अनिवार्य बनाये जाने की तारीख के साथ ही इसको फ्री में उपलब्ध कराये जाने की तारीख भी बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई है। बुधवार तक 70 लाख फास्टैग जारी किये जा चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा 26 नवंबर को 1,35,583 फास्टैग जारी किये गये।  

टॅग्स :फास्टैगनेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

कारोबारMarch 1 New Rules: 1 मार्च से आपकी जेब पर होगा सीधा असर, ट्रेन और रसोई गैस के नियमों में बड़ा फेरबदल; देखें पूरी लिस्ट

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

भारतToll Tax New Rules: टोल टैक्स चुकाने का नियम बदला, अब बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल

भारत1 February Rules Change: आधार कार्ड से लेकर फास्टैग तक..., 1 फरवरी ने इन नियमों में बड़ा बदलाव

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें