लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का खतरा: रद्द किया गया जेनेवा ऑटो शो, लोगों के इकट्ठा होने पर रोक

By रजनीश | Updated: March 2, 2020 10:21 IST

जेनेवा मोटर शो साल 1905 से शुरू किया गया था जिसे अंतिम बार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कैंसिल किया गया था। अब एक बार कोरोना वायरस के चलते इसे एक बार फिर कैंसिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देजेनेवा में होने वाले कार शो में फॉक्सवैगन, बीएमडब्ल्यू, होंडा, टोयोटा जैसी दिग्गज कार निर्माता कंपनियां हिस्सा लेने की तैयारी में थी।हालांकि कई बड़ी कार निर्माता कंपनियों ने कार शो के आयोजन को रद्द करने के फैसले का स्वागत भी किया।

स्विटजरलैंड के बड़े ट्रेड फेयरों में गिने जाने वाले जेनेवा इंटरनेशनल मोटर शो और बासेलवर्ल्ड वॉच फेयर को रद्द कर दिया गया है। इसके पीछे बड़ी वजह कोरोना वायरस को बताया गया। जेनेवा मोटर शो के ऑर्गनाइजर के मुताबिक सोमवार से शुरू होने वाले इस आयोजन को स्विस गवर्नमेंट ने कैंसिल कर दिया। वहीं बासेलवर्ल्ड के ऑर्गनाइजर ने कहा कि अप्रैल में होने वाले इस आयोजन को भी 2021 तक के लिए टाल दिया गया है।

कोरोना वायरस स्विटजरलैंड इसी हफ्ते पहुंचा है और उसके पड़ोसी इटली में इससे जुड़े लगभग 100 केस आए हैं। कार शो के आयोजकों ने कहा कि इस शो में शामिल लोगों के फाइनेंशियल स्थिति का आंकलन करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टिकट के पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

जेनेवा में होने वाले कार शो में फॉक्सवैगन, बीएमडब्ल्यू, होंडा, टोयोटा जैसी दिग्गज कार निर्माता कंपनियां हिस्सा लेने की तैयारी में थी। हालांकि कई बड़ी कार निर्माता कंपनियों ने कार शो के आयोजन को रद्द करने के फैसले का स्वागत भी किया।

यह शो साल 1905 से शुरू किया गया था जिसे अंतिम बार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कैंसिल किया गया था। अब एक बार कोरोना वायरस के चलते इसे एक बार फिर कैंसिल किया गया है। इससे पहले बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस और फेसबुक के डेवलपर कॉन्फ्रेंस F8 भी कोरोना वायरस के खतरे के चलते रद्द किए जा चुके हैं। 

जेनेवा में आयोजित होने वाला यह शो में दुनिया की सबसे महंगी और एक्सक्लूसिव कारों का शोकेस किया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल ज्यादा मेनस्ट्रीम मॉडल लॉन्च करने के लिए भी किया जाता है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें