लाइव न्यूज़ :

CNG से चलने वाले वाहनों के लिये अब जरूरी हुआ फ्यूल लीकेज टेस्टिंग सर्टिफिकेट, नहीं तो जब्त हो जाएगी गाड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2019 13:18 IST

चलते वाहनों में आग लगने और उससे होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में स्थानीय या क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने CNG चलित वाहनों पर कड़ाई करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिना फ्यूल लीकेज टेस्टिंग सर्टिफिकेट वाले वाहनों पर दिसंबर से कार्रवाई शुरू होगी। सीएनजी लीकेज सर्टिफिकेट 3 महीने के लिये मान्य होगा।

ऐसे वाहन जो कॉम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) से चलते हैं उनके लिये फ्यूल लीकेज टेस्टिंग सर्टिफिकेट अनिवार्य हो गया है। सर्टिफिकेट न होने पर सड़क एवं परिवहन विभाग द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा इसके अलावा गाड़ी भी जब्त की जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक वाहनों से लीक हो होने वाले सीएनजी के चलते दुर्घटनाएं बढ़ी हैं इसके चलते ये फैसला लिया गया है। पिछले हफ्ते मथुरा में एक चलती कार अचानक से बर्निंग (जलती) कार में बदल गई। इसके पीछे का कारण उसका सीएनजी लीक होना बताया गया। इस दुर्घटना में एक बिजनेसमैन की मौत हो गई। 

बीते सोमवार को रामबाग में CNG चलित एक ऑटो रिक्शा में आग पकड़ ली। इन मामलों के चलते ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट शख्त हुआ और सीएनजी से चलने वाले वाहनों के लिये हर तीन महीने में फ्यूल लीकेज जांच कराने का नियम बना दिया।

आरटीओ अशोक कुमार सिंह ने टीओआई को बताया कि सीएनजी लीकेज सर्टिफिकेट 3 महीने के लिये मान्य होगा। सर्टिफिकेट का चार्ज वाहन के हिसाब से 100 से 150 रुपये होगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही हम लोगों के बीच इसको लेकर जागरूकता बढ़ाएंगे।

बिना फ्यूल लीकेज टेस्टिंग सर्टिफिकेट वाले वाहनों पर दिसंबर से कार्रवाई शुरू होगी। आगरा के रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस के रिकॉर्ड के मुताबिक जिले भर में लगभग 18,500 वाहन हैं जो सीएनजी से चलते हैं। इनमें से 8,675 ऑटो रिक्शा है, 4000 स्कूल कैब, 400 स्कूल बस, 150 सिटी बस और 5,000 लोडिंग वाले वाहन हैं।

जिले में सीएनजी चलित स्कूल कैब और वैन की काफी संख्या है। इन वाहनों में फ्यूल लीकेज दुर्घटना का एक बड़ा कारण हो सकता है। ऐसे में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट पहले चरण में स्कूल वाहनों की जांच करेंगे। 

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें