लाइव न्यूज़ :

नागपुर ने दोहराया इतिहास, महिला यात्रियों को नहीं पसंद आ रहा इलेक्ट्रिक बस का सफर, सामने आयी ये वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2019 09:42 IST

परिवहन विभाग को महिला यात्रियों से टिकट के जरिये 57 हजार रुपए के करीब राजस्व प्राप्त हुआ। जो कि बिलकुल भी समाधानकारक नहीं है। जबकि  खर्च 5.14 लाख रुपए के करीब हुआ है। ऑपरेटर को इलेक्ट्रिक बस पर 42 रुपए प्रति किमी के आधार पर भुगतान किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देपर्यावरण के अनुकूल होने से यह बस परिवहन बस सेवा से अच्छी है। बस के दरवाजे यात्रा के दौरान खुले नहीं रहते। जिसकी वजह से यात्रा के दौरान हवा का संचालन बखूबी नहीं हो पाता।

सितंबर महीने में पांच महिला स्पेशल तेजस्विनी इलेक्ट्रिक बस शहर की सड़कों पर दौड़नी शुरू हुईं। लगभग एक महीने के संचालन से साफ होता है कि महिलाओं को यह बस लुभा पाने में विफल साबित हुई है। यात्रियों की संख्या को देखें तो पाएंगे कि औसतन मात्र 6.29 महिला यात्री सफर कर रही हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार 17 से 30 सितंबर के बीच रोजाना 77 फेरियों में इलेक्ट्रिक बस पांच अलग-अलग मार्गों पर दौड़ती हैं। इसकी 77 फेरियों में कुल यात्री क्षमता 4697 है, जबकि औसतन मात्र 295 महिला यात्री ही इस बस से यात्रा कर रही हैं। वैसे भी नागपुर का इतिहास रहा है कि जब भी महिलाओं के लिए स्पेशल बस शुरू की गई, वह सफल नहीं रही है। यह भी पढ़ें: क्या है मुलायम सिंह यादव की मर्सिडीज में खास, जिसकी सर्विसिंग कराने के बदले सरकार उनको दे रही है ये नई कार

जब वंश निमय इंफ्रा प्रोजेक्ट के पास शहर बस का परिचालन था, तब दो मर्तबा महिला स्पेशल बस शुरू की गई थी। लेकिन दोनों ही मर्तबा महिला यात्री नहीं मिलने से उसे बंद कर दिया गया था। शहर में सीताबर्डी से वाईसीसी कॉलेज, सीताबर्डी से डिफेंस, सीताबर्डी से कोराडी, सीताबर्डी से बूटीबोरी एमआईडीसी तथा सीताबर्डी-पिपला फाटा के बीच सुबह 7 से रात 10 बजे के बीच 77 ट्रिप इलेक्ट्रिक बस दौड़ती है। संबंधित बस रोजाना 900 किमी का सफर करती है। सितंबर महीने के 14 दिनों में बस 1044 ट्रिप में 12,652 किमी चली। लगभग 4142 महिलाओं ने बस में यात्रा की। 

परिवहन विभाग को महिला यात्रियों से टिकट के जरिये 57 हजार रुपए के करीब राजस्व प्राप्त हुआ। जो कि बिलकुल भी समाधानकारक नहीं है। जबकि  खर्च 5.14 लाख रुपए के करीब हुआ है। ऑपरेटर को इलेक्ट्रिक बस पर 42 रुपए प्रति किमी के आधार पर भुगतान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें: चाहे जितना भी करीबी हो न दें अपनी बाइक और कार, ऐसा हुआ तो लाखों रुपये देना पड़ सकता है हर्जाना

परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने स्वीकारा कि महिलाओं में तेजस्विनी बस प्रचलित होना बाकी है। यही वजह है कि इसमें कम महिला यात्री सफर कर रही हैं। इस बस की पब्लिसिटी के लिए प्रयास किए जाएंगे। पर्यावरण के अनुकूल होने से यह बस परिवहन बस सेवा से अच्छी है। बॉक्स बस में कुछ कमी इलेक्ट्रिक बस में सफर करने वाली कुछ महिलाओं का अनुभव जानने का प्रयास लोकमत समाचार ने किया। 

उन्होंने स्वीकारा कि पहल अच्छी है। फिर भी बस की खिड़की को खिसकाने की जगह ऊपर उठानी पड़ती है। बस के दरवाजे यात्रा के दौरान खुले नहीं रहते। जिसकी वजह से यात्रा के दौरान हवा का संचालन बखूबी नहीं हो पाता। इसमें एसी भी नहीं लगी है, जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है। गर्मी के दिनों में तकलीफ बढ़ेगी। इसके अलावा दो सीटों के बीच का अंतर थोड़ा अधिक होना चाहिए था।

टॅग्स :नागपुरइलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएयर मार्शल यल्ला उमेश ने भारतीय वायुसेना के नागपुर मेंटेनेंस कमांड की कमान संभाली

भारतउत्कृष्ट मानवीय मूल्यों के पुरोधा मेरे दादाजी, पद, सामर्थ्य या संपत्ति से कहीं अधिक मूल्यवान स्नेह, सम्मान और विश्वास

भारतमहागठबंधन बनाम एनडीए में मुकाबला, अविनाश पांडेय ने कहा- पहले फेज में 121 सीट पर चुनाव, 75 सीट जीतेंगे?

भारतबिहार विधानसभा चुनावः महाराष्ट्र के 2 दिग्गज संभाल रहे कमान?, पर्दे के पीछे रणनीति बना रहे विनोद तावड़े और अविनाश पांडेय

भारतराज ठाकरे से गठजोड़ कर रहे उद्धव?, पार्टी में हलचल, किशोर तिवारी ने दिया इस्तीफा, कहा- हिंदी भाषियों, अल्पसंख्यकों और मुसलमानों के खिलाफ मनसे

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें