लाइव न्यूज़ :

1 दिसंबर से जरूरी होगा फास्टैग, खरीद सकेंगे पेट्रोल और दे सकेंगे पार्किंग चार्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2019 11:33 IST

देश में कुल 537 टोल प्लाजा हैं जिनमें से 412 टोल प्लाजा पूरी तरह से फास्टैग से युक्त हो चुके हैं। शेष बचे प्लाजा को भी 30 नवंबर तक पूरी तरह से फास्टैग सुविधा युक्त कर दिया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद एयरपोर्ट पर पार्किंग के लिये टैग के इस्तेमाल की सुविधा शुरु भी कर दी गई है। अभी तक 66 लाख 19 हजार फास्टैग जारी किये जा चुके हैं।

फास्टैग लागू होने में लगभग हफ्ते भर का ही समय बचा है। 1 दिसंबर से फास्टैग देशभर की सभी गाड़ियों के लिये अनिवार्य हो जाएगा। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसको देखते हुये NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने 1 दिसंबर तक फ्री फास्टैग देने जा रहा है।

देशभर के सभी 537 टोल प्लाजा पर यह टैग मिलेगा इसके साथ भीड़-भाड़ वाले शॉपिंग मॉल में भी ये टैग उपलब्ध कराएगा। ये टैग टोल प्लाजा और ट्रांसपोर्ट ऑफिसों में फ्री में मिलेगा।

बैंकों और एजेंसियों द्वारा दिये जाने वाले फास्टैग में KYC कराने का नियम है लेकिन NHAI की तरफ से दिये जाने टैग में KYC की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली एनसीआर में तो 50 चुनिंदा पेट्रोल पंप पर भी इन टैगों की बिक्री की जा रही है।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक ऐसे प्लान पर भी काम किया जा रहा है कि फास्टैग के जरिये ही पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल-सीएनजी लिया जा सके साथ ही शॉपिंग मॉल और एयरपोर्ट पर इसी टैग के जरिये पार्किंग चार्ज भी दिया जा सके।

हालांकि हैदराबाद एयरपोर्ट पर पार्किंग के लिये टैग के इस्तेमाल की सुविधा शुरु भी कर दी गई है। अभी तक 66 लाख 19 हजार फास्टैग जारी किये जा चुके हैं। 30 नवंबर तक इनकी संख्या काफी बढ़ने की उम्मीद है।

देश में कुल 537 टोल प्लाजा हैं जिनमें से 412 टोल प्लाजा पूरी तरह से फास्टैग से युक्त हो चुके हैं। शेष बचे प्लाजा को भी 30 नवंबर तक पूरी तरह से फास्टैग सुविधा युक्त कर दिया जाएगा। 

टॅग्स :फास्टैगनेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

कारोबारMarch 1 New Rules: 1 मार्च से आपकी जेब पर होगा सीधा असर, ट्रेन और रसोई गैस के नियमों में बड़ा फेरबदल; देखें पूरी लिस्ट

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

भारतToll Tax New Rules: टोल टैक्स चुकाने का नियम बदला, अब बिना टोल प्लाजा के कटेगा टोल

भारत1 February Rules Change: आधार कार्ड से लेकर फास्टैग तक..., 1 फरवरी ने इन नियमों में बड़ा बदलाव

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें