लाइव न्यूज़ :

ड्राइविंग टिप्स: सर्दियों में संभल कर चलाएं कार, रखें इन खास बातों का ख्याल

By सुवासित दत्त | Updated: December 14, 2017 12:40 IST

ठंड के दिनों में कार ड्राइव करना एक अलग चैलेंज है। ऐसे में ड्राइव करते वक्त छोटी छोटी चीजों का खास ख्याल रखने की ज़रूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देकार की सर्विस तय समय पर कराते रहेंबैटरी और इंजन का खास ख्याल रखेंटायर्स और ब्रेक का भी ध्यान रखें

सर्दियां शुरू हो गई हैं और ऐसे में हर दिन धुंध (फॉग) से सामना होना आम बात है। लेकिन, ठंड के दिनों में ड्राइविंग एक अलग ही चैलेंज है। ठंड के दिनों में कार चलाने वक्त बेहद सावधानी बरतने की ज़रूरत होती है। इसके अलावा इन दिनों कार का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। हम आपको कुछ ऐसे ड्राइविंग टिप्स बता रहे हैं जो आपको सर्दियों में काम आएंगे।

- अपनी कार को फिट रखें

सबसे ज़रूरी है कि आप अपनी कार को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखें। कार की सर्विस तय समय पर कराएं और खराब पार्ट्स को तुरंत रिप्लेस करें। ऐसी किसी भी स्थिति से बचें जो आपको और आपकी कार के लिए सर्दियों में घातक साबित हो।

- कार को साफ रखें

कार के सभी विंग मिरर और विंडस्क्रीन को साफ रखें ताकि अच्छी विजिबिलिटी बनी रहे। इन्हें साफ रखने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार की हेडलैंप और टेललैंप को भी साफ करना ना भूलें। अगर आपकी कार की छत पर बर्फ जम जाए तो उसे तुरंत हटा दें ताकि चलती कार के विंडस्क्रीन पर ना गिरे। चलती हुई कार की विंडस्क्रीन पर अचानक बर्फ का गिर जाना खतरनाक हो सकता है।

- इलेक्ट्रिकल्स का ख्याल रखें

कार की सभी लाइट्स और इंडिकेटर्स की जांच कर लें और उन्हें फिट कर लें। इसके अलावा कार की हीटर की भी सर्विसिंग करा लें। ज्यादा ठंड की स्थिति में आपके लिए हीटर बहुत ज़रूरी हो जाता है।

- बैटरी और इंजन ऑयल

ठंड के दिनों में इंजन स्टार्ट करने में खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तापमान कम होने पर बैटरी की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है। अगर आपकी बैटरी पुरानी है तो उसे तुरंत रिप्लेस करें। इसके अलावा कार के इंजन ऑयल और कूलेंट पर भी ध्यान दें।

- ब्रेक

ठंड के दिनों में सड़कें भी गिली होती हैं इसलिए कार के फिसलने का डर बना रहता है। इसलिए ड्राइव करते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें। ऐसे में ब्रेक का खास ध्यान रखें। अगर ज़रूरत हो तो ब्रेक पैड को बदल लें। ब्रेक कैलिपर्स की क्लिनिंग और ग्रिसिंग भी करा लें।

- टायर्स

कार की टायर्स का भी ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है। कार की टायर्स को हमेशा बेहतरीन कंडिशन में रखें। इसके अलावा स्पेयर टायर को भी फिट रखें। टायर प्रेशर भी तय समय पर चेक कराते रहें। अगर आप किसी ऐसे इलाके में जा रहे हैं जहां भारी बर्फबारी हुई हो तो कार की बूट में स्नो चेन रखना ना भूलें।

- टैंक फुल रखें

हमेशा कोशिश रखें कि टैंक में पर्याप्त फ्यूल हो। अगर आप बर्फीले इलाके में फंस जाते हैं या धुंध और ज्यादा ठंड में कहीं रुकना पड़े तो ऐसी स्थिति में आप कार हीटर चला सकें। इसके अलावा कार में ब्लैंकेट और खाने का पर्याप्त सामान भी लेकर चलें।

- मोबाइल फोन चार्ज रखें

कार में मोबाइल फोन चार्जर ज़रूर रखें। इसके अलावा पावर बैंक लेकर चलें ताकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपको परेशानी ना हो। ऐसी स्थिति में मोबाइल फोन की बहुत ज़रूरत महसूस होती है।

टॅग्स :ड्राइविंग टिप्ससर्दियों के लिए ड्राइविंग टिप्सकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें