लाइव न्यूज़ :

2018 Datsun GO और GO+ की बुकिंग शुरू, 10 अक्टूबर को होगी लॉन्च

By सुवासित दत्त | Updated: October 1, 2018 17:12 IST

2018 Datsun GO और GO+ में 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर इंजन लगा होगा जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

Open in App

2018 Datsun GO और GO+ की ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी गई है। इन दोनों कारों को 10 अक्टूबर को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा। ग्राहक नज़दीकी डीलरशिप पर जाकर 11,000 रुपये में 2018 Datsun GO और GO+ को बुक कर सकते हैं। ये दोनों कारें पहले से ही इंडोनेशिया के मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कार की डिलिवरी भी 10 अक्टूबर से ही शुरू की जाएगी।

2018 Datsun GO और GO+ 5 ग्रेड और दो नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इस बार इन दोनों कारों को सनस्टोन ब्राउन और अंबर ऑरेंज कलर ऑप्शन में भी उतारा जाएगा। इन दोनों कारों को Nissan के V प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

2018 Datsun GO और GO+ के इस फेसलिफ्ट मॉडल में नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट इत्यादि लगाए गए हैं। कार में इस बार नया एलॉय व्हील भी लगाया गया है। हालांकि, कार के रियर डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2018 Datsun GO और GO+ की केबिन में भी कई बदलाव नज़र आएंगे। कार में नई सीट अपहोल्स्ट्री लगी होगी। इसके अलावा इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर स्टीयरिंग, मोबाइल डॉकिंग सिस्टम और पावर विंडो जैसे फीचर्स भी होंगे।

2018 Datsun GO और GO+ में 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर इंजन लगा होगा जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। ये इंजन 78 बीएचपी का पावर और 104Nm का टॉर्क देता है।

टॅग्स :डैटसनकारनई कार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें