लाइव न्यूज़ :

भारतीय शख्स ने बनाई कोरोना कार, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

By रजनीश | Updated: April 9, 2020 14:38 IST

कोरोना कार बनाने वाले सुधाकर विचित्र आइडिया पर काम करते रहते हैं। सुधाकर अपने आइडिया को हकीकत में बदलकर लोगों को जागरूरक करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुधाकर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कोरोना कार को हैदराबाद पुलिस को दान करना चाहते हैं।सुधाकर विश्व की सबसे लंबी ट्राइ साइकिल बना कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं।

विश्व के कई देशों सहित भारत में भी कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। इसको फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। इसी बीच हैदराबाद की सड़कों पर एक कोरोना कार भी चलती हुई देखी गई। दरअसल ये कोरोना कार लोगों को इस वायरस से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए बनाई गई है।

इस कोरोना कार को हैदराबाद के रहने वाले सुधाकर ने बनाया है। सुधाकर ऑटोमोबाइल से जुड़ी क्रिएटिवी के लिए पहचाने जाते हैं। वे सुधा कार म्यूजियम के मालिक भी हैं। सुधाकर हैदराबदा में एक सुधा कार नाम से एक म्यूजियम भी चलाते हैं।

सुधाकर की बनाई हुई ये कोरोना कार 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। इस कार में सिर्फ एक आदमी के बैठने की जगह है। इसमें 100 सीसी का इंजन दिया गया है। फाइबर बॉडी से बनी इस कार में 6 पहिए लगे हैं।

सुधाकर का कहना है कि ये कार बनाने में उनको 10 दिन का समय लगा है। सुधाकर इस कार के जरिए कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जाकरूक करना चाहते हैं और उनको उम्मीद है कि वो लोगों को घर पर रहने के लिए मना सकते हैं।

सुधाकर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस कार को हैदराबाद पुलिस को दान करना चाहते हैं।

इससे पहले सुधाकर विश्व की सबसे लंबी ट्राइ साइकिल बना कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं। सुधाकर किसी भी आइडिया को सामने लाने में संकोच नहीं करते हैं।

सुधाकर कंडोम बाइक भी बना चुके हैं। इसको बनाने के पीछे उनका उद्देश्य लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना था। इतना ही नहीं युवाओं को सिगरेट की लत छोड़ने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने सिगरेट बाइक भी बनाई था।

टॅग्स :कोरोना वायरसहैदराबादकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें