लाइव न्यूज़ :

ऑटोमोबाइल कंपनियां सरकारी नियमों की खामियों के चलते उठा रही हैं फायदा, सुरक्षा से किया जा रहा खिलवाड़

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 9, 2019 13:38 IST

कार के दोनों साइड पर एयरबैग होना चाहिए, जिससे ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर की सुरक्षा को बढ़ाया जा सके। लेकिन अधिकतर कारों में सिंगल एयरबैग आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल ड्राइवर साइड पर एयरबैग की सुविधा दी जा रही है। ऑटोमोबाइल कंपनिया फ्रंट पैसेंजर की साइड एयरबैग देने पर पैसा खर्च करना नहीं चाहती हैं।

अधिकतर कारों में सिंगल एयरबैग आते हैं। इसमें कंपनियों का कोई दोष नहीं माना चाहिए क्योंकि सरकार ने ही उन्हें नियमों में ढील दे रखी है। यही वजह है कि केवल ड्राइवर साइड पर एयरबैग की सुविधा दी जा रही है। ऑटोमोबाइल कंपनिया फ्रंट पैसेंजर की साइड एयरबैग देने पर पैसा खर्च करना नहीं चाहती हैं। सरकार ने जो नियम बनाए हैं उसके अनुसार कार में कम से कम एक एयरबैग देने के लिए कहा है, जबकि उसने फ्रंट पैसेंजर के लिए एयरबैग अनिवार्य नहीं किया। इसी का फायदा कंपनियां उठा रही हैं, जबिक लाखों रुपये की आने वाली कार में यह बहुत कम पैसों वाली चीज मानी जाती है।

जानकारों का मानना है कि कार के दोनों साइड पर एयरबैग होना चाहिए, जिससे ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर की सुरक्षा को बढ़ाया जा सके। कई बार देखने में आया है कि एयरबैग न होने की वजह से फ्रंट पैसेंजर सड़क दुर्घटना के समय या तो गंभीर रूप से घायल हो गया फिर उसकी जान चली गई।

बताया जा रहा है कि सड़क परिवहन मंत्रालय ने कारों की सुरक्षा से संबंधित ड्राफ्ट पेश किया था। इस ड्राफ्ट में ड्यूल फ्रंट एयरबैग का प्रस्ताव लगाया गया था, लेकिन बाद में किस वजह से इसको नहीं रखा गया यह बात सामने नहीं आई। मंत्रालय ने दो साल पहले प्रस्ताव पेश किया था। बता दें सरकार ने स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर अनिवार्य कर रखे हैं।

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें