लाइव न्यूज़ :

कार या कोई और वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दी करें, जनवरी 2019 से हो जाएगी महंगी

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 29, 2018 08:52 IST

टोयोटा और किर्लोस्कर ग्रुप का ज्वाइंच वेंचर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने मंगलवार को कहा है कि वह एक जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में चार फीसद तक बढ़ोतरी करने जा रहे हैं।

Open in App

अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दी कर लें क्योंकि अगले साल 2019 जनवरी से महंगी हो जाएगी। खबरों के मुताबिक पैसेंजर कारों और यूटिलिटी वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। कार कंपनी  टोयोटा और फोर्ड ने पहले ही अपनी कीमते बढ़ा ली है। 

कार और यूटिलिटी वाहनों की कीमत में इसलिए बढ़ोतरी की जा रही है क्योंकि इनके  मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट को बढ़ाया गया है। इस मामले पर होंडा कार्स कंपनी के कहा कि फिलहाल अभी वह दाम तो नहीं बढ़ा रहे हैं क्योंकि वह स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। 

हुंडई मोटर इंडिया और टाटा मोटर्स ने कहा, वह भी वाहनों की कीमत बढ़ाने के बारे में सिर्फ विचार कर रहे हैं। लेकिन फोर्ड इंडिया ने भी कहा है कि वह रुपये के वाहनों की कीमतों में एक से तीन फीसद तक की बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है।

टोयोटा और किर्लोस्कर ग्रुप का ज्वाइंच वेंचर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने मंगलवार को कहा है कि वह एक जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में चार फीसद तक बढ़ोतरी करने जा रहे हैं।

टोयोटा ने कहा, उच्च लागत का दबाव लगातार बने रहने के चलते हमें इसका कुछ बोझ ग्राहकों के ऊपर डालना ही होगा। बता दें कि इससे पहले बीएमडब्लू ने भी कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया था। कंपनी ने कहा था जनवरी 2019 से कार की कीमतों में चार फीसदी की बढ़ोतरी करेंगे। हालांकि कंपनी ने जनवरी 2019 से पहले कारों पर डिस्काउंट भी दिया है।

टॅग्स :कारकार खरीदने की टिप्सटोयोटा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें