लाइव न्यूज़ :

वाहनों के सभी कल-पुर्जों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने का आग्रह, लंबे समय से की जा रही है मांग

By भाषा | Updated: January 28, 2020 06:34 IST

एसीएमए के अध्यक्ष दीपक जैन ने एक बयान में कहा, ‘‘नये नियमन और नीति बदलाव के कारण भारत में वाहन उद्योग उल्लेखनीय बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इसके ऊपर आर्थिक नरमी के कारण घरेलू मांग कम हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएसीएमए के अध्यक्ष दीपक जैन ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि सरकार सभी वाहन उपकरणों पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाने के लंबे समय से की जा रही मांग पर विचार करेगी।इस बीच, साइकिल बनाने वाली हीरो साइकिल ने एक बयान में सरकार से साइकिल पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का आग्रह किया है।

वाहन कल-पुर्जे विनिर्माताओं के संगठन एसीएमए ने आगामी बजट में सभी वाहन कलपुर्जों पर समान रूप से 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाने का आग्रह किया है। एसीएमए के मुताबिक फिलहाल वाहनों के करीब 60 प्रतिशत कल-पुर्जों पर 18 प्रतिशत की दर से कर लगता है। वहीं उच्च मूल्य के उपकरणों पर 28 प्रतिशत की दर से शुल्क लगाया जाता है।आटोमोटिव कंपोनेन्ट मैनुफैक्चरर्स एसोसएिशन ऑफ इंडिया (एसीएमए) ने सरकार से अनुसंधान एवं विकास और स्वदेशी प्रौद्योगिकी के विकास के लिये कोष गठित करने का भी अनुरोध किया। एसीएमए के अध्यक्ष दीपक जैन ने एक बयान में कहा, ‘‘नये नियमन और नीति बदलाव के कारण भारत में वाहन उद्योग उल्लेखनीय बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इसके ऊपर आर्थिक नरमी के कारण घरेलू मांग कम हुई है। हमें उम्मीद है कि आगामी बजट में ग्राहक तथा उद्योग दोनों की धारणाओं को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।’’जैन ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि सरकार सभी वाहन उपकरणों पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाने के लंबे समय से की जा रही मांग पर विचार करेगी। साथ ही अनुसंधान एवं विकास और स्वदेशी प्रौद्योगिकी के विकास के लिये कदम उठाएगी।’’इस बीच, साइकिल बनाने वाली हीरो साइकिल ने एक बयान में सरकार से साइकिल पर जीएसटी की दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का आग्रह किया है। साथ ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की योजना फेम-2 के दायरे में इलेक्ट्रिक साइकिल को भी लाने की मांग की।

टॅग्स :जीएसटीकारबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें