लाइव न्यूज़ :

Auto Expo 2018: uniti one इलेक्ट्रिक कार 2020 में होगी लॉन्च, सिर्फ 1000 में हो रही है प्री बुकिंग

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 8, 2018 15:09 IST

uniti one की बैटरी महज 30 मिनट में चार्ज हो सकती है। एक बार बैटरी के फुल चार्ज होने पर इसे 200 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

Open in App

कार निर्माता कंपनी uniti ने अपनी पहली फुली यानी शत प्रतिशत इलेक्ट्रिक कार को ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया। शोकेस के दौरान अपने खूबसूरत डिजाइन के चलते इस कार ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह कार जल्द ही भारत की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी।

कंपनी ने इसे खास तौर पर डिजाइन किया है। कंपनी के मुताबिक इसकी अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर यानी करीब 100 मील है। कंपनी ने दावा करते हुए कहा है कि यह 0-80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार महज 3.5 सेंकड में ही पकड़ सकती है। वहीं यह हाइवे पर 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से भी दौड़ सकती है। यह भी पढ़ें: Auto Expo 2018: UM Motorcycle की UM Renegade Thor से उठा पर्दा, देखें सबसे पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक के फीचर्स

इसकी बैटरी महज 30 मिनट में ही चार्ज हो सकती है। एक बार बैटरी के फुल चार्ज होने पर इसे 200 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी ने इसकी शुरूआती कीमत 7 लाख 14 हजार रुपये (एक्स शोरूम) तय की है। यह भी पढ़ें: Auto Expo 2018: uniti one की इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, 2020 में होगी लॉन्च

ऑटो एक्सपो में पेश करते हुए यूनिटी ने ऐलान किया है कि मात्र 1 हजार रुपये में इसकी प्रीबुकिंग की जा सकती है। यह कार 2020 तक भारत की सड़कों पर दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगी। 

टॅग्स :ऑटो एक्सपो 2018 दिल्लीऑटोमेटिक कारइलेक्ट्रिक कार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

कारोबारभारत में ग्लोबल ब्रांड्स के सामने चुनौतियां, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार भारत

टेकमेनियाहर तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों को है अभी प्रोत्साहन की जरूरत 

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें