लाइव न्यूज़ :

ऑटो एक्सपो 2018: Toyota ने जारी किया Vios का टीज़र, City, Ciaz और Verna से होगा मुकाबला

By सुवासित दत्त | Updated: February 2, 2018 17:30 IST

ऑटो एक्सपो 2018 के दौरान Toyota अपनी नई सेडान Vios का डेब्यू करने जा रही है। ये Toyota Yaris Ativ का लोअर वर्जन होगी।

Open in App

ऑटो एक्सपो 2018 के लिए Toyota ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार कंपनी ऑटो एक्सपो 2018 के दौरान Toyota Vios को शोकेस करने जा रही है। कंपनी ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर Toyota Vios का टीज़र इमेज जारी कर दिया है। Toyota Vios का मुकाबला Honda City, Hyundai Verna और Maruti Suzuki Ciaz से होगा।

भारत में लॉन्च होने वाली Toyota Vios में एक 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा होगा जिसे सीवीटी गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा। ये इंजन 99 बीएचपी का पावर देगा। फिलहाल, कंपनी इस कार के डीज़ल इंजन वर्जन को लॉन्च नहीं करेगी। लेकिन, भविष्य में इस कार के डीज़ल इंजन वर्जन को भी लॉन्च किया जाएगा। कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, की-लेस एंट्री, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन और कई अन्य फीचर्स दिए जाएंगे। कार से जुड़ी ज्यादा जानकारी 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो के दौरान ही मिल पाएगी।

खबर है कि Toyota Vios में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। कंपनी की लाइन-अप में इस कार को Toyota Corrola Altis के नीचे रखा जाएगा। कार की अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।

Toyota Vios के अलावा कंपनी 2018 ऑटो एक्सपो में कुछ नए कॉन्सेप्ट मॉडल, GR HV स्पोर्ट्स कार और TJ क्रूज़र को भी शोकेस कर सकती है।

टॅग्स :टोएटाऑटो एक्सपो 2018 दिल्लीनई कारकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें