लाइव न्यूज़ :

पांच साल पूरे होने पर ऑडी ने दी भारी छूट, 5 लाख घटाई की A3 की कीमत

By रजनीश | Updated: June 3, 2019 11:47 IST

ऑडी A3 को साल 2014 में वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर घोषित किया गया था। 2017 में इसका फेसलिफ्ट लॉन्च किया गया था।

Open in App

लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी की कार A3 ने भारत में सफलतापूर्वक 5 साल पूरे कर लिए हैं। कंपनी ने इस कार को पहली बार 2014 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था। ऑडी A3 को साल 2014 में वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर घोषित किया गया था।

इस कार को कंपनी ने आकर्षक कीमत में लॉन्च किया था। इसे कंपनी की बेस्टसेलिंग कार में शुमार किया गया। ऑडी इंडिया ने A3 का फेसलिफ्ट वर्जन अप्रैल 2017 में लॉन्च किया था। 

ऑडी सेडान कार A3 के पांच साल पूरे होने पर भारी छूट दे रही है। ऑडी की ये कार 5 लाख की छूट के बाद 28,99,000 रुपये की है। कार की यह कीमत एक्स शोरूम कीमत है। कार के चार वैरियंट हैं और सभी की कीमत में अलग-अलग छूट दी गई है।

A3 में पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों ऑप्शन दिए गए हैं। इसका 1.4 लीटर टीएफएसआई पेट्रोल इंजन 150 एचपी की पावर और 250एनएम का टॉर्क देता है। यह 7 स्पीड ऑटोमैटिक फीचर के साथ आता है। जबकि 2.0 लीटर, 4 सिलिंडर डीजल इंजन 143 एचपी का पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। यह वैरियंट 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।

माइलेजपेट्रोल इंजन 19.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। डीजल इंजन का माइलेज 20.38 किलोमीटर प्रति लीटर है। ऑडी A3 का मुकाबला मर्सिडीज बेंज CLA क्लास से है।

टॅग्स :कारऑडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें