लाइव न्यूज़ :

दुनिया की सबसे तेज स्पीड पकड़ने वाली कार, सिर्फ 50 लोगों की किस्मत में होगी ये गाड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 11:49 IST

कार्बन फाइबर से बनी इस हाइपर कार अस्पार्क आउल के फ्रंट व्हील पर भारी आर्च के साथ कार की डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है।

Open in App
ठळक मुद्देइस कार में 64 किलोवाट की लीथियम ऑयन बैट्री दी गई है। बैटरी इतनी पॉवरफुल है कि एक बार चार्ज करने पर कार 450 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

हाल ही में दुबई के मोटर शो में दुनिया की सबसे तेज स्पीड वाली कार पेश की गई। इसे दुनिया की सबसे तेज कार बताया जा रहा है। कार का नाम Aspark Owl रखा गया है। कहा जा रहा है कि यह कार मात्र 1.69 सेकंड में 98 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। कार की टॉप स्पीड 400 किलोमीटर प्रति घंटा है।

इस कार के इतने कम समय में तेज स्पीड पकड़ने के पीछे चार परमानेंट मैग्नेट मोटर्स और कार की एयरोडायनमिक्स डिजाइन बताई जा रही है। जापानी कार निर्माता कंपनी Owl ने इस कार  का कॉन्सेप्ट 2017 फ्रैंकफर्ट मोटर शो में अनाउंस किया था।

इस कार में 64 किलोवाट की लीथियम ऑयन बैट्री दी गई है। बैटरी इतनी पॉवरफुल है कि एक बार चार्ज करने पर कार 450 किलोमीटर की दूरी तय करती है। हालांकि कार की कीमत काफी ज्यादा है। इसकी कीमत लगभग 23.15 करोड़ रुपये है। लेकिन कंपनी का प्लान इस तरह की सिर्फ 50 कारें बनाने का है।

कार्बन फाइबर से निर्मित इस हाइपर कार को लोग साल की शुरुआत में जर्मनी के रेस ट्रैक पर सबसे तेज लैप के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास करते हुये देखेंगे। 

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें