लाइव न्यूज़ :

आ गई नई कार बैटरी, मात्र 10 मिनट की चार्जिंग में 480 किलोमीटर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक गाड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 15:10 IST

इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या यह है कि एक बार फुल चार्ज पर इनको एक निश्चित दूरी तक ले जाया जा सकता है। उसके आगे के सफर के लिये इसको दोबारा चार्ज करने में कम से कम घंटे भर का समय तो लग ही जाता है...

Open in App
ठळक मुद्देइलेक्ट्रिक वाहनों में लीथियम ऑयन बैट्ररी का इस्तेमाल होता है जिसमें हर साल सुधार हो रहा है लेकिन इन बैटरियों में छोटे बड़े नहीं बल्कि एक बड़े तकनीकी बदलाव की जरूरत है।पेन स्टेट यूनिवर्सिटी जहां के इंजीनियरों ने ऐसी बैटरी डेवलप किया है जो एक बार चार्ज होने पर इलेक्ट्रिक वाहनों को 320 से 480 किलोमीटर तक चलने में सहायक होंगी।

इलेक्ट्रिक वाहनों का जितना शोर है उतनी तेजी से अभी ये सड़कों पर दिख नही रही हैं। इसके पीछे इंफ्रास्ट्रक्टर की कमी के साथ ही इनकी चार्जिंग में लगने वाला समय और इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी भी उन कारणों में से एक है जो इनकी अधिक कीमत होने के कारणों में से एक है। 

कहा यह भी जाता है डीजल या पेट्रोल इंजन वाली कार एक बार फ्यूल टैंक फुल होने में जितनी दूरी तय करती है उतनी ही दूरी तय करने के लिये इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने में काफी ज्यादा समय लगता है।  

अधिकांश इलेक्ट्रिक वाहनों में लीथियम ऑयन बैट्ररी का इस्तेमाल होता है जिसमें हर साल सुधार हो रहा है लेकिन इन बैटरियों में छोटे बड़े नहीं बल्कि एक बड़े तकनीकी बदलाव की जरूरत है। पेन स्टेट यूनिवर्सिटी जहां के इंजीनियरों ने ऐसी बैटरी डेवलप किया है जो एक बार चार्ज होने पर इलेक्ट्रिक वाहनों को 320 से 480 किलोमीटर तक चलने में सहायक होंगी। खास बात यह है कि इसको चार्ज करने में सिर्फ 10 मिनट का समय लगेगा।

अगर किसी इलेक्ट्रिक वाहन को सुपरफास्ट 'सुपरचार्जर' से भी चार्ज किया जाए फिर भी इसमें 50 मिनट का समय लग ही जाता है। लेकिन अमेरिका का दावा है कि उन्होंने एक उन्नत बैटरी डेवलप कर लिया है।

पेन स्टेट के इलेक्ट्रोकेमिकल इंजन सेंटर के डायरेक्टर चाओ-यांग वांग का कहना है कि 10 मिनट में बैटरी चार्ज होने वाली टेक्नॉलॉजी भविष्य है और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिये इस तकनीक को इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा। इससे इलेक्ट्रिक कारों में रेंज की समस्या खत्म होगी। 

टॅग्स :इलेक्ट्रिक व्हीकलकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें