लाइव न्यूज़ :

टेस्टिंग के दौरान रात में दिखी नई होंडा सिटी कार, वीडियो में दिखा ये नया जबरदस्त लुक

By रजनीश | Updated: March 1, 2020 12:16 IST

आने वाली नई 2020 होंडा सिटी 5वें जेनरेशन की कार होगी। लॉन्च होने के बाद इस कार की टक्कर मारुति की सियाज, ह्युंडई की वरना, स्कोडा की रैपिड और फॉक्सवैगन की वेंटो से होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देहोंडा अपने डीजल इंजन वाली सिटी कार को पहली बार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च करेगी। कार के लुक की बात करें तो आने वाली नई होंडा सिटी नए डिजाइन लैंग्वेज पर बनी है।

होंडा कंपनी की लोकप्रिय कारहोंडा सिटी हाल ही में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर देखी गई है। होंडा की सेडान कार सिटी को टेस्टिंग उपकरणों के साथ देखा गया सड़क पर दौड़ते हुए देखा गया। इसका साफ मतलब है कि आने वाली नई 2020 होंडा सिटी BS6 एमिशन नॉर्म्स के साथ आएगी।

रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ही हफ्तों में नई BS6 होंडा लॉन्च होने वाली है। इसकी लॉन्चिंग की तारीख 1 अप्रैल 2020 बताई जा रही है। टेस्टिंग के दौरान देखी गई सेडान कार होंडा सिटी एमिशन कंट्रोल करने वाले हार्डवेयर सिस्टम से लैस दिखी। 

आने वाली नई 2020 होंडा सिटी 5वें जेनरेशन की कार होगी। लॉन्च होने के बाद इस कार की टक्कर मारुति की सियाज, ह्युंडई की वरना, स्कोडा की रैपिड और फॉक्सवैगन की वेंटो से होगी। 

यह कार थाईलैंड के बाजार में पहले से ही प्रदर्शित की जा चुकी है। वहां लॉन्च की गई होंडा सिटी में 1.0 लीटर, 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह कार मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों के साथ आती है।

हालांकि भारत में लॉन्च होने वाली न्यू जेनरेशन सिटी के बारे में कहा जा रहा है कि यह कार 1.5 लीटर, i-VTEC, टर्बोचार्ज्ड, 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर फोर सिलिंडर टर्बोचर्ज्ड डीजल इंजन के साथ लॉन्च की जाएगी। भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली कार 6 स्पीड मैन्युअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च की जाएगी। कहा यह भी जा रहा है कि होंडा अपने डीजल इंजन वाली सिटी कार को पहली बार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च करेगी। साथ ही कार में दिया जाने वाला माइल्ड हाइब्रिड पॉवरट्रेन पेट्रोल इंजन पहले से ज्यादा माइलेज प्रदान करेगा।

कार के लुक की बात करें तो आने वाली नई होंडा सिटी नए डिजाइन लैंग्वेज पर बनी है। नई होंडा सिटी पुरानी कार के मुकाबले थोड़ा बड़े साइज की होगी। नई होंडा सिटी पहले के मुकाबले थोड़ा महंगी हो सकती है।

टॅग्स :होंडा सिटीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें