लाइव न्यूज़ :

2018 Ford Aspire का इंतज़ार खत्म, कल होगी भारत में लॉन्च

By सुवासित दत्त | Updated: October 3, 2018 12:43 IST

2018 Ford Aspire की कीमतों का खुलासा 4 अक्टूबर को लॉन्च के वक्त ही हो पाएगा।

Open in App

2018 Ford Aspire कल यानी 4 अक्टूबर को भारतीय बाज़ार में लॉन्च होगी। Ford Aspire को कई सारे बदलावों के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस कार की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। 2018 Ford Aspire का लंबे वक्त से इंतज़ार किया जा रहा था।

अमेरिकन कंपनी फोर्ड ने इस बार 2018 Ford Aspire में नए 96 बीएचपी, 1.2-लीटर पेट्रोल और 123 बीएचपी, 1.5-लीटर ड्रैगन सीरीज़ पेट्रोल इंजन लगाया है। नया इंजन इस कार को पहले से ज्यादा पावरफुल बनाता है। कार के 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। जबकि 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन वेरिएंट को 6-स्पीड ऑटोमेटिक टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन से लैस किया गया है।

कंपनी के दावों के मुताबिक 2018 Ford Aspire का डीज़ल इंजन 26.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। वहीं, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली 2018 Ford Aspire 16.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

2018 Ford Aspire पांच ट्रिम में लॉन्च होगी जिसे - Ambiente, Trend, Trend+, Titanium और Titanium+ नाम दिया गया है। कार में नया हनीकॉम्ब ग्रिल, नया स्वेप्टबैक  हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, एप्पल कारप्ले, Ford Sync3, डुअल फ्रंट, साइड और कर्टेन एयरबैग से लैस किया गया है।

2018 Ford Aspire की कीमतों का खुलासा 4 अक्टूबर को लॉन्च के वक्त ही हो पाएगा।

टॅग्स :फोर्डफोर्ड फीगो एस्पायरकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें