लाइव न्यूज़ :

2018 Datsun GO and GO+ ने रखा भारतीय बाज़ार में कदम, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

By सुवासित दत्त | Updated: October 10, 2018 16:02 IST

2018 Datsun GO का मुकाबला Maruti Suzuki Celerio और Tata Tiago जैसी कारों से है वहीं, 2018 Datsun GO+ का मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga से है।

Open in App

डैटसन इंडिया ने आखिरकार 2018 Datsun GO and GO+ को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया। ये दोनों ही कारों का अपडेटेड मॉडल है। 2018 Datsun GO की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.29 लाख रुपये और 2018 Datsun GO+ की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3.83 लाख रुपये रखी गई है।

करीब चार साल बाद इन दोनों कारों को अपडेट किया गया है। इस बार कंपनी ने नई उम्मीदों के साथ 2018 Datsun GO and GO+ को उतारा है। इन दोनों कारों में कई कॉस्मेटिक अपडेट्स के अलावा नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

2018 Datsun GO and GO+ को दो नए कलर ऑप्शन में भी लॉन्च किया गया है जिसे 'Amber Orange' और 'Sunstone Brown'नाम दिया गया है। दोनों ही मॉडल्स में नया स्वेप्टबैक हेडलैंप और इंटिग्रेटेड टर्न सिग्नल लगाया गया है। साथ ही फ्रंट बंपर और एयर डैम में भी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा कार में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट भी लगाई गई है। दोनों ही कारों में 14-इंच डायमंड कट एलॉय व्हील भी लगाया गया है।

कंपनी ने 2018 Datsun GO and GO+ की केबिन को भी अपडेट किया है। कंपनी ने कार के इंटीरियर को थोड़ा प्रीमियम बनाने की कोशिश की है। 2018 Datsun GO and GO+ में नए डैशबोर्ड के साथ साथ स्पोर्टी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, प्रीमियम इंस्ट्रूमेंट पैनल, फर्स्ट इन सेगमेंट 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया गया है।

2018 Datsun GO and GO+ के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन दोनों कारों में 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है जो 67 बीएचपी का पावर और 104Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

2018 Datsun GO का मुकाबला Maruti Suzuki Celerio और Tata Tiago जैसी कारों से है वहीं, 2018 Datsun GO+ का मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga से है। कंपनी ने 10 अक्टूबर से ही इन दोनों कारों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

टॅग्स :डैटसनकारनिसान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें