लाइव न्यूज़ :

भारतीय धावक मोहम्मद अनस ने बढ़ाया देश का मान, राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार के साथ जीता गोल्ड मेडल

By भाषा | Updated: July 14, 2019 00:10 IST

भारतीय धावक मोहम्मद अनस ने शनिवार को चेक गणराज्य के क्लादनो में खेले जा रहे क्लादनो स्मारक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरूषों की 400 मीटर दौड़ में अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार करते हुए 45.21 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जुलाईः भारतीय धावक मोहम्मद अनस ने शनिवार को चेक गणराज्य के क्लादनो में खेले जा रहे क्लादनो स्मारक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरूषों की 400 मीटर दौड़ में अपने राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार करते हुए 45.21 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

चौबीस साल के इस धावक ने दूसरे स्थान पर रहे पोलैंड के ओमेल्को राफेल (46.19 सेकंड) से लगभग एक सेकंड कम समय लिया। अनस का पिछला राष्ट्रीय रिकार्ड 45.24 सेकंड था। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में वीके विस्मया ने 52.54 सेकंड के समय के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पहले स्थान पर रही। सरीताबेन 53.37 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही।

किर्गिस्तान के बिसकेक में खेले जा रहे 22वें स्मारक प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक हासिल किये। राष्ट्रीय रिकार्डधारी एम श्रीशंकर ने लंबी कूद स्पर्धा में 7.97 मीटर की शानदार छलांग के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

अन्य स्वर्ण पदक विजेताओं में 100 मीटर दौड़ में अर्चना (11.74 सेकेंड) , 400 मीटर में हर्ष कुमार (46.76 सेकेंड), 1500 मीटर (4 मिनट 19.05 सेकंड) में लिली दास, भाला फेंक (78.50 मीटर) में साहिल सिलवाल के साथ चार गुणा 100 रिले (45.81 सेकंड) दौड में महिला टीम शामिल है।

टॅग्स :एथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsian Athletics Championships: सचिन यादव से हारते-हारते बचे अरशद नदीम?, 86.40 मीटर के साथ ओलंपिक चैंपियन ने जीता स्वर्ण, 85.16 मीटर के साथ सचिन ने जीता सिल्वर

विश्वUS: महिला वर्ग के खेलों में ट्रांसजेंडरों के भाग लेने पर रोक, डोनाल्ड ट्रंप ने लिया फैसला

अन्य खेलNeeraj Chopra-Kishore Jena Asian Games: पेरिस ओलंपिक 2024 में साथ ही धमाल मचाएंगे चोपड़ा और जेना, एशियाई खेल में जीते स्वर्ण और रजत

अन्य खेलAsian Games 2023 Overall medals tally: एशियाई खेल में अभी तक 80 पदक पर कब्जा, 18 स्वर्ण के साथ चौथे स्थान पर भारत, बैंस, सेबल, जेना और महिलाओं की 4x400 मीटर रिले ने रजत पदक

अन्य खेलAsian Games 2023: अनु रानी ने किया कमाल, भाला फेंक में 62.92 मीटर के थ्रो के साथ जीता गोल्ड मेडल

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह