लाइव न्यूज़ :

यमन के विद्रोहियों ने सऊदी हवाईअड्डे पर हमला किया, एक विमान में लगी आग

By भाषा | Updated: February 10, 2021 18:53 IST

Open in App

दुबई, 10 फरवरी (एपी) यमन के हूती विद्रोहियों ने दक्षिण पश्चिम सऊदी अरब में अबहा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को निशाना बना कर हमला किया, जिससे वहां खड़े एक यात्री विमान में आग लग गई। सऊदी सरकारी टीवी की खबर में यह जानकारी दी गई।

अल अखबारिया टीवी की बुधवार की खबर के मुताबिक दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। शुरूआती खबरों के मुताबिक इस हमले में किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

सऊदी अधिकारियों से भी इस घटना के बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

सऊदी नीत सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्की अल मलिकी ने कहा कि गठबंधन बलों ने हूतियों द्वारा सउदी अरब की ओर भेजे गये बम लदे दो ड्रोन विमानों को नष्ट कर दिया।

उन्होंने हमले की निंदा करते हुए इसे सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में आम आदमी को निशाना बनाने के लिए जानबूझ कर की गई कोशिश करार दिया।

नवंबर 2017 में हूतियों ने रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को निशाना बनाया था।

ईरान हूतियों को हथियार एवं गोलाबारूद मुहैया करने के आरोपों से इनकार करता रहा है, हालांकि सबूतों और संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञ की रिपोर्ट से यह प्रदर्शित होता है कि हथियारों का संबंध तेहरान से है।

हालांकि, बुधवार की घटना पहला हमला है जिसमें हवाईअड्डे पर कोई यात्री विमान क्षतिग्रस्त हुआ है। उड़ानों की जानकारी देने वाली वेबसाइटों पर उड़ानों के आवागमन में विलंब होने या उन्हें रद्द कर दिये जाने की जानकारी दी जा रही है।

फ्लाइट रेडार 24 डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक बुधवार दोपहर सऊदी के कम से कम दो एयरबस ए 320 विमान हवाईअड्डे पर थे। एक अन्य एयर बस ए 320 विमान भी वहां मौजूद था, जो किफायती एयरलाइन फ्लाईडील की है। दोनों ही एयरलाइनों ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

वहीं, हूतियों ने इस हमले की कोई घोषणा नहीं की थी। संगठन के सैन्य प्रवक्ता ने भी अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

यमन में करीब छह साल से हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब युद्ध लड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा