लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से मिलना चाहूंगा : हिम्मती

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:12 IST

Open in App

तेहरान, नौ जून (एपी) ईरान के राष्ट्रपति पद के एक उम्मीदवार ने बुधवार को कहा कि अगले सप्ताह होने जा रहे चुनाव में जीत की स्थिति में वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन से मिलना चाहेंगे।

ईरानी सेंट्रल बैंक के पूर्व प्रमुख अब्दुल नासिर हिम्मती ने एसोसिएटेड प्रेस के साथ बातचीत में जोर देकर कहा कि पश्चिम एशिया में व्यापक तनाव के बीच ईरान के साथ किसी भी संभावित संबंध के लिए अमेरिका का अधर में लटके परमाणु समझौते पर लौटना महत्वपूर्ण होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि बाइडन पक्ष की तरफ से हमने अब तक कुछ भी गंभीर नहीं देखा है। उन्हें (अमेरिका) पहले उस परमाणु समझौते पर लौटना होगा जिससे वे हट गए थे। यदि हम प्रक्रिया और अधिक विश्वास बनते देखते हैं तो हम उस बारे में बात कर सकते हैं।’’

ईरान में 18 जून को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा और हिम्मती उन सात उम्मीदवारों में से एक हैं जिनके नामांकन को मंजूरी मिली है।

हिम्मती ने कहा कि चुनाव में जीत की स्थिति में वह बाइडन से मिलना चाहेंगे, हालांकि अमेरिका को इस्लामी गणराज्य के प्रति ‘‘बेहतर एवं मजबूत संकेत भेजने’’ की आवश्यकता होगी।

विश्लेषकों का मानना है कि हिम्मती ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के पसंदीदा कट्टरपंथी न्याय प्रमुख इब्राहिम राइसी से पीछे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला