लाइव न्यूज़ :

ऐसे उपकरण के साथ नेटवर्क लगाने के खतरे को लेकर चिंतित हैं, जिनसे चीन छेड़छाड़ कर सकता है: अमेरिका

By भाषा | Updated: March 4, 2021 09:48 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार मार्च अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि देश के राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व वाला प्रशासन 5जी को उच्च प्राथमिकता देता है और वह ऐसे उपकरण के साथ नेटवर्क लगाने के खतरों को लेकर चिंतित है, जिनसे चीन छेड़छाड़ कर सकता है या जिन्हें वह नियंत्रित या बाधित कर सकता है।

अमेरिका का आरोप है कि चीन मानवाधिकारों एवं निजता का कोई सम्मान नहीं करता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बाइडन प्रशासन 5जी को निस्संदेह उच्च प्राथमिकता देता है। हम ऐसी जीवंत डिजिटल अर्थव्यवस्था का समर्थन करते हैं, जो सभी नागरिकों को 5जी वायरलेस नेटवर्क का लाभ लेने में समक्ष बनाए। हम यह भी जानते हैं कि इस प्रकार के नेटवर्क की सुरक्षा कितनी अहम है।’’

उन्होंने कहा कि 5जी निस्संदेह परिवर्तनकारी है, यह जीवन के हर पहलू को छुएगा और यह परिवहन, विद्युत आवंटन, स्वास्थ्यसेवा एवं जनस्वास्थ्य जैसे बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के लिए अहम है।

प्राइस ने कहा, ‘‘इसी लिए हम ऐसे उपकरण के साथ नेटवर्क लगाने के खतरों को लेकर चिंतित हैं, जिनसे चीन छेड़छाड़ कर सकता हैं, जिन्हें वह बाधित या नियंत्रित कर सकता है। हम जानते हैं कि चीन मानवाधिकारों या निजता का सम्मान नहीं करता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी