लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर में 30 वर्षों में उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या दोगुनी हुई : अध्ययन

By भाषा | Updated: August 25, 2021 14:59 IST

Open in App

दुनियाभर में उच्च रक्तचाप से पीड़ित वयस्कों की संख्या पिछले 30 वर्षों में दोगुनी हो गई है और इनमें से ज्यादातर वृद्धि कम एवं मध्यम आय वाले देशों में हुई है। यह जानकारी पत्रिका ‘लैंसेट’ में प्रकाशित एक अध्ययन में रिपोर्ट में दी गयी है।अनुसंधानकर्ताओं के अंतरराष्ट्रीय दल ने 184 देशों में तीन से अधिक दशकों में 30-79 वर्ष की आयु वाले 10 करोड़ से अधिक लोगों के रक्तचाप का विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि 1990 में 30 करोड़ 31 लाख महिलाएं और 30 करोड़ 17 लाख पुरुष उच्च रक्तचाप के मरीज थे जबकि 2019 में 60 करोड़ 26 लाख महिलाएं और 60 करोड़ 52 लाख पुरुष इस बीमारी से पीड़ित थे।अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि बीमारी का आसानी से पता लगाने और इलाज के कम खर्च के बावजूद 2019 में विश्वभर में उच्च रक्तचाप से पीड़ित करीब आधे लोगों को उनकी स्थिति के बारे में जानकारी नहीं थी। साथ ही करीब आधी महिलाओं (53 प्रतिशत) और पुरुष (62 प्रतिशत) को इलाज नहीं मिला। ब्रिटेन स्थित इम्पीरियल कॉलेज लंदन के प्रोफेसर एवं अध्ययन के लेखक माजिद इज्जती ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दशकों में चिकित्सीय और औषधीय प्रगति के बावजूद उच्च रक्तचाप प्रबंधन में वैश्विक प्रगति धीमी रही है और उच्च रक्तचाप के ज्यादातर मरीजों को इलाज नहीं मिला।’’हर साल दुनियाभर में 85 लाख लोगों की मौत उच्च रक्तचाप की वजह से होती है और यह आघात, हृदय रोग, वाहिका संबंधी रोगों और गुर्दे की बीमारियों की मुख्य वजह है। रक्तचाप के स्तर को घटाकर आघात की संख्या में 35-40 फीसदी, दिल के दौरे में 20-25 प्रतिशत तक और हृदय गति रुकने में करीब 50 फीसदी की कमी आ सकती है। अध्ययन के अनुसार, कनाडा और पेरू में 2019 में सबसे कम लोगों में उच्च रक्तचाप देखा गया। ताइवान, दक्षिण कोरिया, जापान और स्विट्जरलैंड, स्पेन समेत पश्चिमी यूरोप के कुछ देशों तथा ब्रिटेन में महिलाओं में उच्च रक्तचाप की दर कम रही जबकि एरिट्रिया, बांग्लादेश, इथियोपिया और सोलोमन द्वीप में पुरुषों में उच्च रक्तचाप की दर कम रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअस्पताल में भर्ती हुए कोविड-19 के आधे मरीजों में एक साल बाद भी लक्षण मौजूद : अध्ययन

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत