लाइव न्यूज़ :

मानव मूत्र का बेहतर इस्तेमाल, मूत्र से बनाई दुनिया की पहली ईंट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 16, 2018 08:21 IST

पेशाब की मदद से इस ईंट को बनाने की तकनीक समुद्र में सींप के प्राकृतिक निर्माण जैसी ही है जिसे बनने में छह से आठ दिन का समय लगता है. 

Open in App

केपटाउन, 16 नवंबर: दक्षिण अफ्रीका की एक यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मानव मूत्र की मदद से ईंट बनाने में सफलता हासिल की है. पर्यावरण अनुकूल इमारत निर्माण सामग्री की तलाश में यह नया आविष्कार है. भविष्य में मानव मूत्र के बेहतर इस्तेमाल की उम्मीद की जा सकती है और यह नए घरों या कार्यालयों की इमारत के निर्माण में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

यह नई खोज केपटाउन यूनिवर्सिटी के दो छात्रों और एक शिक्षक की दिमाग की उपज है. सरकारी जल अनुसंधान परिषद से अनुदान मिलने पर पिछले साल कृत्रिम यूरिया की मदद से इसकी व्यावहारिकता का अध्ययन कराया गया. इसके बाद अध्ययन में मानव मूत्र का इस्तेमाल किया गया. शिक्षक डायलॉन रानडॉल ने कहा, मैं हमेशा से यह जानने का उत्सुक था कि हम इसी काम के लिए मूत्र का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा सकता.

इसका जवाब है कि हां, हम कर सकते हैं. इसके एक साल बाद, उन्होंने प्रयोगशाला में पहली जैव-ईंट सफलतापूर्वक बनाई.

समुद्र में सींप के प्राकृतिक निर्माण जैसी प्रक्रिया अनुसंधानकर्ताओं को आशा है कि दुनिया में अपनी तरह के पहले आविष्कार में जैव-ईंटें बेहतर विकल्प की संभावना खोल सकती हैं. पेशाब की मदद से इस ईंट को बनाने की तकनीक समुद्र में सींप के प्राकृतिक निर्माण जैसी ही है जिसे बनने में छह से आठ दिन का समय लगता है. 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल