लाइव न्यूज़ :

World Population Day 2020: विश्व जनसंख्या दिवस आज, ये हैं विश्व के सबसे अधिक और सबसे कम जनसंख्या वाले टॉप 5 देश

By धीरज पाल | Updated: July 11, 2020 08:36 IST

इस साल वर्ल्ड पॉपुलेशन डे का थीम दुनियाभर में महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और अधिकारों की सुरक्षा पर आधारित है। 

Open in App
ठळक मुद्देसाल 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का फैसला किया गया था। हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है।

आज यानि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day 2020) है। दुनिया भर में जिस तहर से जनसंख्या का विस्फोट हो रहा है, अगर ऐसे ही जनसंख्या में बढ़ोतरी होगी तो एक दिन दुनिया के सामने बहुत बड़ा संकट आ सकता है। ऐसे में दिन-ब-दिन बढ़ती जनसंख्या को रोकने और उसपर नियंत्रण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है। इस साल वर्ल्ड पॉपुलेशन डे का थीम दुनियाभर में महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और अधिकारों की सुरक्षा पर आधारित है। 

साल 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का फैसला किया गया था। लगभग तीन दशकों से इस दिवस को बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है।

जानें विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास

यह दिन बढ़ती जनसंख्या से संबंधित समाधान मुद्दों को खोजने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है। इस दिन को मनाने की प्रेरणा 11 जुलाई, 1987 को "फाइव बिलियन डे" से मिली। यह वह दिन था जब दुनिया की आबादी 5 बिलियन तक पहुंच गई थी। तब से अब तक यह दिन जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं विश्व के पांच सबसे कम और सबसे अधिक देश की लिस्ट् में कौन-कौन शामिल है। 

विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले पांच देश

देश- जनसंख्या1. चीन -1,439,449,472 2. भारत- 1,380,270,8283. अमेरिका- 331,044,6244. इंडोनेशिया- 273,579,330 5. पाकिस्तान-  220,955,441

विश्व के सबसे कम जनसंख्या वाले देश

देश- जनसंख्यावेटिकन सिटी- 801टोकेलाउ- 1,357नीयू - 1,626फ़ॉकलैंड द्वीप- 3,481 मॉन्टसेराट- 4,992 (नोट- ये आंकड़े worldometers से लिए गए हैं।)

भारत की जनसंख्या 

भारत में बढ़ती जनसंख्‍या की वजह से देश को लगातार बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा अनुमान है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ रह पाना मुश्किल होगा। ऐसा अनुमान के मुताबिक भारत में एक मिनट में लगभग 25 बच्‍चे जन्‍म लेते हैं।

जनसंख्‍या के हिसाब से चीन के बाद भारत दूसरे स्‍थान पर है। देश में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए भारत सरकार परिवार नियोजन के कई कार्यक्रम चला रही है। लेकिन सवाल यह है कि क्या देश के लोग भी सरकार के इस कार्यक्रम में समर्थन दे रहे हैं या नहीं?  

टॅग्स :वर्ल्ड पापुलेशन डेचीनइंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा