लाइव न्यूज़ :

World No Tobacco Day: तंबाकू के इस्तेमाल के कारण हर साल 80 लाख से अधिक लोगों की मौत होती है, पर्यावरण पर भी पड़ता है गंभीर प्रभाव

By विशाल कुमार | Updated: May 31, 2022 07:51 IST

तंबाकू के इस्तेमाल से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि 600,000,000 पेड़ों को काटा जाता है, 84,000,000 टन कार्बन डाइऑक्साइड को हवा में छोड़ा जाता है, और 22,000,000,000 टन पानी का उपयोग किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देतंबाकू के कारण हर साल दुनियाभर में 600,000,000 पेड़ों को काटा जाता है।तंबाकू के कारण हर साल दुनियाभर में 84,000,000 टन कार्बन डाइऑक्साइड को हवा में छोड़ा जाता है।तंबाकू के कारण हर साल दुनियाभर में 22,000,000,000 टन पानी का उपयोग किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र: आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस है और इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को जानकारी दी कि दुनियाभर में हर साल 80 लाख से अधिक लोग तंबाकू के इस्तेमाल के कारण मरते हैं।

तंबाकू के इस्तेमाल से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि 600,000,000 पेड़ों को काटा जाता है, 84,000,000 टन कार्बन डाइऑक्साइड को हवा में छोड़ा जाता है, और 22,000,000,000 टन पानी का उपयोग किया जाता है।

एक फैक्ट शीट में विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बात पर प्रकाश डालता है कि इसे बड़े पैमाने पर वनों की कटाई और वन्यजीवों सहित जैव विविधता के नुकसान से जोड़ा जा सकता है।

वहीं, पृथ्वी पर पानी की कमी पैदा करने के अलावा यह जीवाश्म ईंधन, धातु संसाधनों की कमी, मरुस्थलीकरण, घट रही मिट्टी की उर्वरता के लिए भी जिम्मेदार है।

ग्रीनहाउस गैसों का अत्यधिक उत्सर्जन, पीने के पानी का दूषित होना और हवा में सीधे, दूसरे और तीसरे साधन से धुएं के माध्यम से विषाक्त पदार्थों का उत्सर्जन अन्य चुनौतियों में गिना गया है।

डब्ल्यूएचओ फैक्ट-शीट में कहा गया है कि सिगरेट के टुकड़े गैर-बायोडिग्रेडेबल होने के कारण, पर्यावरण को एक और खतरे का सामना करना पड़ता है और स्थलीय और जलीय पारिस्थितिक तंत्र का क्षरण होता है।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रWorld Health Organization
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत