लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine Crisis: दुनिया के सबसे बड़े विमान को रूसी सेना ने तबाह किया, हाई अलर्ट पर रखे गए रूसी परमाणु बल

By अनिल शर्मा | Updated: February 28, 2022 10:26 IST

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। दिमित्रो ने ट्वीट में लिखा, "वे एक मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूरोपीय देश बनने के हमारे सपने को नष्ट नहीं कर पाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है दिमित्रो ने कहा "वे एक मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूरोपीय देश बनने के हमारे सपने को नष्ट नहीं कर पाएंगे वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने आदेश दे दिया है

Russia-Ukraine Crisis: रूस द्वारा हमले के पांचवें दिन यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि रूसी सेना ने दुनिया के सबसे बड़े विमान एएन-225 'मरिया' को नष्ट कर दिया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। दिमित्रो ने ट्वीट में लिखा, "वे एक मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूरोपीय देश बनने के हमारे सपने को नष्ट नहीं कर पाएंगे। हम जीतेंगे!" यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने लिखा, "हम इसे दोबारा बनाएंगे।"

हालांकि विमान बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि वह विमान की "तकनीकी स्थिति" को तब तक सत्यापित नहीं कर सकती जब तक कि विशेषज्ञों द्वारा इसका निरीक्षण नहीं किया जाता। प्रबंधन करने वाली यूक्रेनी राज्य रक्षा कंपनी उक्रोबोरोनप्रोम ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि विमान को नष्ट कर दिया गया था, लेकिन रूस के खर्च पर इसे फिर से बनाया जाएगा - इसकी लागत $3 बिलियन है।

पुतिन ने रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का दिया आदेश

उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को रूसी परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का आदेश दिया,जिससे पूर्व और पश्चिम के बीच तनाव और बढ़ गया है। देश में रूसी सैनिकों और यूक्रेनी सेना के बीच घमासान जारी है, ऐसे में यूक्रेन के नेता रूस के साथ बातचीत करने के लिए सहमत हो गए हैं। रूस की सेना और टैंक यूक्रेन में काफी अंदर तक घुस आए हैं और राजधानी के आसपास पहुंच गए हैं।

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के ‘‘ आक्रामक बयान’’ और कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का हवाला देते हुए पुतिन ने रूस के परमाणु हथियारों को तैयार रखने के संबंध में एक आदेश जारी किया है। इससे आक्रमण के परमाणु युद्ध में तब्दील होने की आशंका पैदा हो गई है..। अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया, ‘‘रूसी नेता ऐसे बलों को तैयार रहने को कह रहे हैं,और अगर थोड़ी सी भी चूक हुई तो स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती हैं।’’

पुतिन का यह निर्देश ऐसे समय में आया है, जब रूसी सेना को यूक्रेन से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना ​​है कि देशभर में रूसी बलों के आगे बढ़़ने के बावजूद रूस की कल्पना की तुलना में आक्रमण अधिक कठिन तथा धीमा रहा है, हालांकि समय के साथ हालात बदल सकते हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल