लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में छात्राएं अब नहीं कर पाएंगी मोबाइल फोन का इस्तेमाल, इस यूनिवर्सिटी ने लगाया कैंपस में स्मार्टफोन यूज पर रोक, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: April 21, 2022 11:33 IST

आपको बता दें कि इलाके में छात्राओं को अकसर निशाना बनाया जाता है। कभी उनके पेहनावे तो कभी उनके मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर सवाल उठाए जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में छात्राओं के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लग गई है। यह रोक खैबर पख्तूनख्वा में स्थित एक महिला विश्वविद्यालय ने रोक लगाई है। नियम तोड़ने वाले को जुर्माना भी देना होगा।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्थित एक महिला विश्वविद्यालय के कैंपस में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लग गई है। बताया जा रहा है कि यह रोक पाकिस्तान के रूढ़िवादी उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित वूमेन यूनिवर्सिटी स्वाबी में लगी है। इस इलाके में तालिबानी मिलिटेंट काफी सक्रिय रहते हैं और यहां पर अकसर इस तरीके के मामले सामने आते रहते हैं। समा टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि 20 अप्रैल 2022 से वूमेन यूनिवर्सिटी स्वाबी के कैंपस में किसी भी तरह के स्मार्टफोन या टचस्क्रीन मोबाइल या कोई टैबलेट लाना और इसके इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगा दी गई है। आपको बता दें कि इस नियम को तोड़ने वाले को यूनिवर्सिटी द्वारा सख्त सजा भी देने की बात कही गई है। 

नियम तोड़ने पर देना होगा जुर्माना

वूमेन यूनिवर्सिटी स्वाबी ने अपने अधिसूचना में यह भी कहा कि जो कोई यूनिवर्सिटी कैंपस में मोबाइल फोन को लाएगा उसे सख्त सजा दी जाएगी। इसके लिए 5000 रूपए का जुर्माना भी रखा गया है। आपको बता दें कि इलाके के इस यूनिवर्सिटी में इस तरीके के पाबंदियां लगते रहती है। हाल ही में यहां पर ड्रेस कोड और हेयर स्टाइल का मुद्दा भी काफी तुल पकड़ा था। यूनिवर्सिटी के अंदर फोन के इस्तेमाल पर रोक के बारे में बोलते हुए यूनिवर्सिटी ने कहा कि छात्राएं कैंपस में सोशल मीडिया एप्लिकेशंस का अत्यधिक इस्तेमाल करती हैं जिससे उनकी पढ़ाई पर काफी असर पड़ रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

इससे पहले छात्राओं को सलवार कमीज पहनने को कहा गया था

आपको बता दें कि इस इलाके में इस तरीके की पाबंदियां अकसर लगाई जाती है। वहीं पिछले साल मार्च के महीने में पेशावर यूनिवर्सिटी के छात्रों को ड्रेस कोड का पालन कर कार्ड के पहने रहने की हिदायत दी गई थी। यूनिवर्सिटी द्वारा छात्राओं को कहा गया था कि वे केवल सलवार और अच्छी कमीज ही पहन कर आए और छात्रों को साधारण या वेस्टर्न पहने को कहा गया था। वहीं इससे पहले 9 जनवरी 2021 को खैबर पख्तूनख्वा के मनसेहरा जिले में स्थित हाजरा यूनिवर्सिटी में भी एक खास ड्रेस कोड को जारी किया गया था। यहां के छात्राओं को बोला गया था कि वे सलवार कमीज के साछ कोई चादर या डुपट्टा लेकर आएं। छात्राओं को भारी मेकअप, ज्वेलेरी और मंहगे पर्स लाने के लिए सख्त मना किया गया था।  

टॅग्स :पाकिस्तानतालिबानUniversityस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल